मिलिए मराठी साड़ी में बाइक पर वर्ल्ड टूर पर निकलीं Ramila Latpate से, 16 साल की उम्र से कर रही हैं यात्रा

Ramila Latpate Bike Tour: 27 साल की रमिला लतपते पारंपरिक मराठी साड़ी और माथे पर बिंदी लगाए वर्ल्ड टूर पर निकली है। अगले एक साल तक रमिला 30 देशों में भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देते हुए बाइक से सफर पूरा करेंगी।

Ramila Latpate Bike Tour

Ramila Latpate Bike Tour: महिलाओं के लिए कुछ भी असंभव नहीं है, अगर वह कुछ ठान ले तो कुछ भी कर सकती हैं। आज हम भी आपको ऐसी ही एक महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जो महज 16 साल की उम्र से अकेली यात्रा कर रही है। जी हां...27 वर्षीय महिला का नाम है रमिला लतपते, जिन्होंने बाइक के जरिए 20 से 30 देशों में 100,000 किलोमीटर की दूरी तय करने का फैसला किया है। रमिला लतपते के लिए यह सफर भी बेहद खास होने वाला है, आइए जानते है कैसे?

दरअसल, रमिला लतपते ने पारंपरिक मराठी साड़ी, माथे पर बिंदी और दिल में हौसलों की उड़ान भर इस सफर पर निकलने का फैसला लिया हैं। साड़ी पहनकर बाइक चलाना आसान नहीं होता है। साड़ी की वजह से ये सफर रमिला के लिए और भी चुनौतीपूर्ण भरा हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मध्य प्रदेश के छिंछवाड़ की रहने वाली रमिला लतपते अपने इस सफर की शुरुआत 09 मार्च 2023 को मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से की है। इस दौरान महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे समेत कई अन्य गणमान्य रमिला की बाइक को फ्लैग-ऑफ किया।

रमिला लतपते 8 मार्च 2024 को अपनी यात्रा समाप्त कर वापस लौटेगी। इस यात्रा की सबसे खास बात यहा है कि पारंपरिक वेशभूषा में रमिला अपनी होंडा हाइनेस 350 पर 30 देशों की यात्रा कर भारत के सांस्कृतिक मूल्यों का प्रचार करेगी। खबर के मुताबिक, रमिला लतपते का कहना है कि उन्होंने यह सफर महाराष्ट्र की संस्कृति के विभिन्न पहलुओं को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया है। इस यात्रा के जरिए वह राज्य के विशिष्ट उत्पादों और पेशकशों को उजागर करेंगी।

रमिला का कहना है कि जिस भी जगह वह जाएंगी वहां वह अपने राज्य के अलावा पूरे भारत की संस्कृति को संरक्षित और बढ़ावा देने का लक्ष्य लेकर सफर पर निकली हैं। इसलिए रमिला साड़ी पहनकर यात्रा कर रही हैं। रमिला लतपते ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि जब हम छोटे थे तब मेरे पिता हमें हर साल अलग-अलग जगहों पर ले जाते थे। इस दौरान मुझे घुमने और अलग-अलग जगह जाने का शौक हुआ। मैंने अपने देश में कई जगहों का दौरा किया है, जो काफी दूर हैं।

Recommended Video

    Asia की पहली महिला लोको पायलट ने दौड़ाई Vande Bharat, जानें कौन हैं Surekha Yadav | वनइंडिया हिंदी

    इस दौरान मैंने कुछ देशों का भी दौरा किया है। इन यात्राओं के दौरान मैंने महसूस किया कि भारत की संस्कृति, परंपराएं, विविधता पहुंच नहीं पाई है। इसलिए, मैंने विश्व भ्रमण पर जाने का फैसला किया। इस दौरान रमिला ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि संस्कृति को बढ़ावा देना और नए देशों की यात्रा करना काफी रोमांचक है। लेकिन, क्या राइडिंग बूट और हेलमेट के अलावा बिना राइडिंग गियर वाली साड़ी पहनकर बाइक चलाना सुरक्षित है? इसका सीधा सा जवाब है 'बिल्कुल नहीं'। उचित राइडिंग गियर पहने बिना बाइक चलाने से घातक दुर्घटनाएं हो सकती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+