'मुंबई आने वालों को मराठी सीखने की जरूरत नहीं', इस बयान पर मचा बवाल तो अब RSS नेता भैयाजी जोशी ने दी सफाई
Marathi language Row: महाराष्ट्र में 5 मार्च को एक कार्यक्रम के दौरान आरएसएस के वरिष्ठ नेता ने मराठी को लेकर बयान दिया जिसको लेकर पूरे राज्य में जमकर बवाल मचा हुआ है। इतना ही नहीं आरएसएस नेता के बयान पर विधानसभा में हंगामा हुआ जिसके बाद महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को प्रतिक्रिया व्यक्त करनी पड़ गई।
वहीं अब आरएसए नेता सुरेश भैयाजी जोशी ने उनके बयान पर हंगामा मचने पर प्रतिक्रिया दी है। जोशी ने दावा किया कि उनके बयान के कारण गलतफहमी हुई है, इसमें कोई संदेश नहीं कि महाराष्ट्र और मुंबई की भाषा मराठी है।

बता दें आरएसएस नेता भैयाजी जोशी पर आरोप है कि उन्होंने बुधवार को एक कार्यक्रम में कथित रूप से कहा कि "मुंबई आने वालों को मराठी सीखने की आवश्यकता नहीं है। यहां पर अगल-अलग भाषाएं बोली जाती है। जैसे मुंबई के घाटकोपर इलाके की भाषा गुजराती है।"
इस बयान महाराष्ट्र में राजनीति गरमा गई और विपक्षी पार्टियों ने आरएसएस और भाजपा के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार पर हमले शुरू कर दिए। वहीं गुरुवार को बवाल बढ़ने पर भैयाजी जोशी ने अपने बयान पर सफाई दी।
भैयाजी ने कहा "मेरे एक बयान के कारण गलतफहमी हुई है, इसमें कोई सवाल नहीं है कि मुंबई की भाषा मराठी नहीं है। मुंबई महाराष्ट्र में है और स्वाभाविक रूप से मुंबई की भाषा मराठी है। उन्होंने कहा भारत में विभिन्न भाषाएं बोली जाती हैं और मुंबई में अलग-अलग भाषा बोलने वाले लोग रहते हैं, इसलिए स्वाभाविक अपेक्षा है कि उन्हें भी यहां आना चाहिए और मराठी सीखना चाएिए, मराठी पढ़ना, बोलना और समझना चाहिए। "
भैयाजी जोशी ने कहा "मुझे लगता है कि यह इसका एक बड़ा उदाहरण है। सह-अस्तित्व कि भारत में इतनी सारी अलग-अलग भाषाएं बोलने वाले लोग एक साथ रहते हैं। मुझे लगता है कि मुंबई भी इसका एक आदर्श उदाहरण है। लेकिन एक स्वाभाविक अपेक्षा है कि मुंबई आने वाला व्यक्ति मराठी समझे, मराठी सीखे, मराठी पढ़े। मेरी मातृभाषा मराठी है, मैं सभी से इसे एक ही नजरिए से देखने का अनुरोध करता हूं।''
#WATCH | Mumbai: On row over his statement, RSS leader Bhaiyyaji Joshi says, "Due to one of my statements, a misunderstanding has occurred. There is no question that the language of Mumbai is not Marathi. The language of Maharashtra is Marathi. Mumbai is in Maharashtra and… pic.twitter.com/1dS7kj90sa
— ANI (@ANI) March 6, 2025












Click it and Unblock the Notifications