Maratha reservation: महाराष्ट्र सरकार को आयोग ने सौंपी सर्वे रिपोर्ट, जल्द शिंदे कैबिनेट में होगा फैसला
Maharashtra Maratha reservation: महाराष्ट्र में कब मराठा आरक्षण लागू होगा इसको लेकर राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा अपटेट जारी किया है। जिससे लग रहा है कि महाराष्ट्र में शिंदे सरकार जल्द मराठा आरक्षण लागू कर सकती है।

दरअसल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को राज्य पिछड़ा आयोग के मुख्य न्यायाधीश शुक्रे ने मराठा समुदाय की पृष्ठभूमि जांच संबंधी रिपोर्ट सौंप दी है। आयोग की ये रिपोर्ट महाराष्ट्र के मराठा समुदाय की सामाजिक और वित्तीय स्थिति पर आधारित है।
आयोग द्वारा ये रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि अब मराठा समुदाय पर आधारित आयोग की ये सर्वे रिपोर्ट कैबिनेट की बैठक में पेश की जाएगी।
कैबिनेट में इस पर चर्चा किए जाने के बाद इस पर सरकार फैसला लेगी। उन्होंने बताया कि 20 फरवरी को विधानसभा के विशेष सत्र में इसके संबंध में घोषणा की जा चुकी है।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आयोग द्वारा रिकॉर्ड समय में ये रिपोर्ट सौंपे जाने पर पूरी प्रशासनिक व्यवस्था के साथ ही अधिकारियों, कर्मचारियों के सर्वे की सराहना की।
उन्होंने कहा जिस तरह से आयोग ने शीघ्र ये सर्वे पूरा कर रिपोर्ट सरकार को सौंपी है, उससे लोगों की सरकारी तंत्र पर विश्वनियता बढ़ेगी। इसके अलावा शैक्षिक, सामाजिक और आर्थिक स्थिति के आधार पर आरक्षण संविधान और कानून की कसौटी पर खरा उतर सकेगा।
इसके साथ ही उन्होंने कहा हम मराठा समुदाय को कोई नुकसान पहुंचाए बिना ओबीसी आरक्षण या अन्य आरक्षण को लागू करने में जल्द सक्षम होंगे। इसके साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि हम स्थायी आरक्षण प्रदान करने में सक्षम होंगे।
सीएम शिंदे ने कहा मराठा आरक्षण के लिए किसी को भूख हड़ताल करने की जरूरत नहीं है, लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा हो रहा है। जबकि हमारी सरकार पहले ही मराठा आरक्षण को लेकर पूरी तरह स्पष्ट कर दिया था कि शुक्रे कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर हम मराठा अराक्षण बढ़ाएंगे।
इसके साथ ही उन्होंने बताया कुनबी समुदाय के रजिस्ट्रेशन के संदर्भ में पहले ही आरक्षण को आगे बढ़ाया जा चुका है और इस पर तेजी से काम चल रहा है।
वहीं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायाधीश सुनील शुक्रे ने जो रिपोर्ट सौंपी है वो मराठा समुदाय के पिछड़ेपन की जांच के लिए राज्य भर में किए गए सर्वेक्षण पर आधारित है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications