Maratha quota protest: 'कल 11 बजे तक लें फैसला...', मनोज जरांगे ने महाराष्ट सरकार को दिया अल्टीमेटम

Maratha quota protest, मराठा आरक्षण के लिए आंदोलन कर रहे मराठा नेता मनोज जरांगे ने महाराष्ट्र की शिंदे सरकार को मराठा आरक्षण के लिए शनिवार सुबह 11 बजे तक का अल्टीमेटम दिया है। मनोज जरांगे ने कहा कि, सरकार को आज रात तक एक अध्यादेश जारी करना चाहिए।

मनोज जरांगे का काफिला शुक्रवार सुबह नवी मुंबई के वाशी पहुंचा। इसके बाद उनसे सरकार के अधिकारियों ने बात की है। इसके अलावा उनकी सीएम एकनाथ शिंदे से भी फोन पर बात हुई है। मीटिंग के बाद जरांगे ने कहा कि राज्य सरकार ने मुझे कुछ जरूरी दस्तावेज सौंपे हैं।

 Maratha quota protest leader Manoj Jarange Ultimatum To maharashtra govt Decide By 11 Am Tomorrow

जरांगे ने मांग पूरी न होने पर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के लिए मुंबई के आज़ाद मैदान तक मार्च करने की धमकी दी है। उन्होंने कहा, मैं कल दोपहर 12 बजे अपना फैसला लूंगा, लेकिन अगर मैं आजाद मैदान के लिए निकलूंगा तो इसे वापस नहीं लूंगा।

जरांगे एक सरकारी प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के बाद पड़ोसी नवी मुंबई के वाशी इलाके में शिवाजी चौक पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया। सरकारी प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें कुछ दस्तावेज दिए हैं जिन पर वह अपने समर्थकों के साथ चर्चा करके अपनी कार्रवाई की घोषणा करेंगे। उन्होंने कहा जब तक हमें आरक्षण नहीं मिल जाता, तब तक आंदोलन से पीछे हटने वाले नहीं हैं। सरकार जरांगे को मुंबई न जाने के लिए मनाने की कोशिश कर रही है।

जरांगे ने कहा कि, शिंदे सरकार ने सर्कुलर ढूंढने के लिए समय मांगा है। जरांगे ने लोगों से कहा कि सर्कुलर खोजने में हमें भी सरकार की मदद करनी होगी। हमारी सभी मांगे एक साथ पूरी नहीं हो सकतीं, इसलिए एक-एक करके सभी मांगों को मनवाएंगे। मनोज ने लोगों से कहा कि एक सर्कुलर मिलने पर सभी सगे-संबंधियों को दिया जाए। इसके लिए सरकार अध्यादेश जारी करे।

राज्य के शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने संवाददाताओं से कहा कि जरांगे की मांगें मान ली गई हैं और उन्हें सरकारी प्रक्रिया के अनुसार पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा, अब तक 37 लाख कुनबी प्रमाणपत्र दिए जा चुके हैं और यह संख्या 50 लाख तक जाएगी। कुनबी का तात्पर्य अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से है।

मुंबई पुलिस ने जरांगे को नोटिस जारी कर शहर में भूख हड़ताल करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।मुंबई पुलिस ने सुझाव दिया कि प्रदर्शनकारी संबंधित प्राधिकारी से अनुमति लेने के बाद नवी मुंबई के खारघर में इंटरनेशनल कॉर्पोरेशन पार्क ग्राउंड में इकट्ठा हो सकते हैं।

वहीं शिवाजी पार्क में गणतंत्र दिवस को लेकर कई कार्यक्रम होंगे। पुलिस ने बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देश का हवाला देते हुए कहा कि अगर प्रदर्शनकारी नहीं माने तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, जरांगे मुंबई में प्रदर्शन पर अड़े हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+