'जेम्स बॉन्ड कहां हैं', संजय राउत ने मणिपुर हिंसा को लेकर अजीत डोभाल को यूं लिया आड़े हाथों
manipur violence: मणिपुर हिंसा को लेकर शिवसेना सांसद संजय राउत ने केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए निशाना साधा। साथ ही, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को भी आड़े हाथ लिया। राउत ने सवाल किया,'वह राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार कौन है...जेम्स बॉन्ड...कहां है?'
राउत ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह चुनाव की समीक्षा करने के लिए दो दिनों से मुंबई में हैं, लेकिन मणिपुर नहीं गए हैं। उन्होंने कहा,'वह मणिपुर नहीं जा पा रहे हैं। वह वहां समीक्षा नहीं कर पा रहे हैं।' इस दौरान संजय राउत ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की तुलना जेम्स बॉन्ड से की।

राउत ने पूछा कि नेशनल सुरक्षा सलाहकार कौन हैं... जेम्स बॉन्ड, वो कहां हैं। वे यूक्रेन में जाकर युद्ध बंद करा रहे हैं। इस दौरान राउत ने प्रधानमंत्री मोदी की यूक्रेन यात्रा का जिक्र करते हुए मणिपुर के मुद्दों पर बात करने के बजाय वहां के युद्धक्षेत्रों में फोटो खिंचवाने के लिए उनकी आलोचना की।
उन्होंने कहा, 'उन्हें मणिपुर की सड़कों पर चलना चाहिए। वह खुद को भगवान कहते हैं। भगवान केवल शवों को देख रहे हैं।' इतना ही नहींक राउत ने कहा, मणिपुर में जो कुछ हो रहा है, उसके जिम्मेदार सिर्फ चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार हैं। इन लोगों की वजह से ही देश की सत्ता इनके हाथों में है.
आपको बता दें कि मणिपुर में पिछले साल 3 मई से आरक्षण के कारण हिंसा जारी है। 200 से ज़्यादा लोग मारे गए हैं और हज़ारों लोग बेघर हो गए हैं। इस संघर्ष में मुख्य रूप से मैतेई और कुकी समुदाय शामिल हैं। हाल ही में कुकी उग्रवादियों द्वारा किए गए ड्रोन हमलों ने स्थिति को और बिगाड़ दिया है।
हाल ही में मणिपुर में हुई ताजा हिंसा में छह लोगों की मौत हो गई, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। इम्फाल में कर्फ्यू लगा दिया गया है और केंद्र सरकार ने संकट से निपटने के लिए 2000 अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी भेजे हैं। मीतेई और कुकी समुदायों के बीच हिंसा लगातार जारी है, हाल ही में ड्रोन हमलों ने तनाव को और बढ़ा दिया है।
केंद्र सरकार की प्रतिक्रिया में व्यवस्था बहाल करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजना शामिल है। वहां कि स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है क्योंकि दोनों समुदाय चल रहे संघर्ष से बुरी तरह प्रभावित हैं। शांति लाने के प्रयासों से अभी तक कोई खास परिणाम नहीं निकला है।












Click it and Unblock the Notifications