मुंबई में आदित्य ठाकरे और संजय राउत से मिलीं ममता बनर्जी, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली, 30 नवंबर: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इन दिनों महाराष्ट्र के दौरे पर हैं, जहां पर मंगलवार को वो सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन करने पहुंचीं। इसके बाद उन्होंने महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री आदित्य ठाकरे और शिवसेना नेता संजय राउत से मुलाकात की। दोनों ने उनका जोरदार स्वागत किया। वैसे ममता बनर्जी की योजना सीएम उद्धव ठाकरे से मिलने की थी, लेकिन स्वास्थ्य कारणों की वजह से दोनों की मुलाकात नहीं हो पाई।

Mamata Banerjee

वहीं ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद आदित्य ठाकरे ने कहा कि हम उनका मुंबई और महाराष्ट्र में स्वागत करते हैं। उनसे हमेशा दोस्ती वाले रिश्ते रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैं उनसे 2-3 साल पहले भी मिला था, जब वो मुंबई आई थीं। हम उस दोस्ती को आगे बढ़ाने आए हैं। हमने कई मुद्दों पर चर्चा की लेकिन हम यहां उनके स्वागत के लिए मुंबई आए। वैसे तो दोनों दल इसे सामान्य बैठक बता रहे, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसकी खूब चर्चा हो रही है।

राउत ने दी सफाई
ममता बनर्जी अपने तीन दिवसीय महाराष्ट्र दौरे के दौरान सीएम उद्धव ठाकरे से भी मुलाकात करने वाली थीं, लेकिन इस मुलाकात को रद्द कर दिया गया। इस पर सफाई देते हुए शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि सीएम ममता मुंबई में हैं। उन्होंने उद्धव ठाकरे के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। दोनों की मुलाकात होनी थी, लेकिन स्वास्थ्य कारणों के चलते नहीं हो पाई। हाल ही में सीएम उद्धव का एक बड़ा ऑपरेशन हुआ है।

फिल्मी सितारों को देंगी न्योता
सीएम ममता बनर्जी यंग प्रेसीडेंट आर्गेनाइजेशन की ओर से आयोजित समारोह में युवा उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगी और उन्हें बंगाल बिजनेस समिट के लिए निमंत्रण देंगी। ये समिट अगले साल अप्रैल में आयोजित होगी। वहीं मीडिया से बात करते हुए सीएम ममता ने कहा कि वो किसी फिल्मी सितारे से नहीं मिलेंगी, बस अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान से मिलकर उन्हें कोलकाता फिल्म फेस्टिवल के लिए निमंत्रण देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+