मुंबई दौरे पर ममता बनर्जी ने सिद्धिविनायक मंदिर के किए दर्शन, कहा- उद्धव ठाकरे के लिए की है प्रार्थना

मुंबई, नवंबर 30। पश्चिम बंगाल में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अब पार्टी के विस्तार पर ध्यान दे रही हैं। ममता की नजर अब ना सिर्फ अन्य राज्यों में चुनाव लड़ने पर है, बल्कि उनकी तैयारी 2024 लोकसभा चुनाव की भी लग रही है। तभी वो अलग-अलग राज्यों में जाकर विपक्षी नेताओं से मिल रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार को ममता बनर्जी अपने दो दिवसीय दौरे पर मुंबई पहुंच गईं, जहां वो शिवसेना के आदित्य ठाकरे और संजय राउत से मुलाकात करेंगी। हालांकि ममता का प्लान उद्धव ठाकरे से भी मिलने का था, लेकिन उनकी तबियत खराब होने की वजह से ये मुलाकात नहीं होगी।

ममता बनर्जी ने शहीद तुकाराम को दी श्रद्धांजलि

ममता बनर्जी ने शहीद तुकाराम को दी श्रद्धांजलि

मुंबई पहुंचकर ममता बनर्जी ने सबसे पहले सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए और उसके बाद ममता बनर्जी शहीद तुकाराम ओंबले मेमोरियल पहुंची। यहां उन्होंने शहीद तुकाराम को श्रद्धांजलि अर्पित की। आपको बता दें कि मुंबई पुलिस में बतौरा कांस्टेबल तुकाराम ओंबले 2008 मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेते वक्त शहीद हो गए थे।

ममता ने की उद्धव ठाकरे के लिए प्रार्थना

ममता ने की उद्धव ठाकरे के लिए प्रार्थना

सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन के बाद ममता बनर्जी ने मीडिया से बात की और बताया कि वो पहली बार इस मंदिर में आई हैं। उन्होंने मंदिर के अंदर उद्धव ठाकरे के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की है। ममता बनर्जी ने कहा, "मैं कई बार मुंबई आई लेकिन कभी सिद्धिविनायक मंदिर नहीं आई। मैं अपने घर पर भी गणपति बप्पा की पूजा करती हूं। मैं महाराष्ट्र सरकार का शुक्रिया अदा करती हूं कि मुझे ये मौका मिला। मैंने यहां उद्धव ठाकरे जी के स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की।"

ममता बनर्जी का आगे का कार्यक्रम

ममता बनर्जी का आगे का कार्यक्रम

मंगलवार को ममता बनर्जी संजय राउत और आदित्य ठाकरे से मिलेंगी। ANI के मुताबिक, ये मुलाकात रात 8 बजे नरीमन पॉइंट पर होगी। बैठक की जानकारी देते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने मीडिया से कहा था, 'पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे के बीच आज रात 8 बजे मुंबई में एक बैठक होगी। मैं भी बैठक में शामिल होऊंगा।' इस मीटिंग में उद्धव ठाकरे को भी आना था, लेकिन उनकी तबियत ठीक नहीं है। इसके अलावा ममता बनर्जी बुधवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार से भी मुलाकात कर सकती हैं। साथ ही कई उद्योगपतियों से भी ममता की मुलाकात संभल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+