महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, पेट्रोल पंप पर लगी होर्डिंग गिरी, 12 की मौत, 43 घायल
महाराष्ट्र में सोमवार हुए एक बड़े हादसे में 43 लोग घायल हो गए, जबकि 12 लोगों की मौत हो गई है। घटना ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, पंतनगर, घाटकोपर ईस्ट की है। जहां पुलिस ग्राउंड पेट्रोल पंप के ऊपर लगी एक बड़ी होर्डिंग अचानक नीचे गिर गई। होर्डिंग की चपेट में आए करीब 100 से अधिक लोग फंस गए। जबकि 43 लोग घायल हो गए।
मामला घाटकोपर की समता कॉलोनी का है। जहां मेटल का बोर्ड घाटकोपर की समता कॉलोनी के रेलवे पेट्रोल पंप पर आकर गिरा। रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे में 43 से ज्यादा लोग गंभीर रुप से चोटिल हो गए। हादसे में गंभीर चोट लगने से 12 लोगों की मौत हो गई। मुंबई फायर ब्रिगेड की तरफ से फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

#WATCH | Maharashtra | 35 people reported injured after a hoarding fell at the Police Ground Petrol Pump, Eastern Express Highway, Pantnagar, Ghatkopar East. Search and rescue is in process: BMC
(Viral video confirmed by official) https://t.co/kRYGqM61UW pic.twitter.com/OgItizDMMN
— ANI (@ANI) May 13, 2024
वहीं हादसे को लेकर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने जांच के आदेश दिए हैं। मामले में बीएमसी के मुताबिक घाटकोपर में लगी होर्डिंग अवैध थी।
बता दें कि ईजीओ मीडिया की तरफ से चार होर्डिंग्स लगाई गई थीं। एक गिरी हैं, बाकी तीन को हटाने का नोटिस बीएमसी ने दिया है।
वहीं दूसरी ओर बीएमसी मामले में केस भी दर्ज कराया है। हादसे को लेकर सेंट्रल रेलवे की तरफ से भी एक बयान आया। सीपीआरओ स्वनिल नीला ने कहा, "जिस जगह पर होर्डिंग बना हुआ था वो जमीन जीआरपी के तहत आती है। ये सेंट्रेल रेलवे का नहीं है।"












Click it and Unblock the Notifications