Majhi Ladki Bahin Yojana: माझी लड़की बहन योजना के लिए मोबाइल के जरिए कैसे करें अप्लाई? जानें प्रोसेस
Majhi Ladki Bahin Yojana Online Apply: महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने महिलाओं के लिए माझी लड़की बहना शुरू की है। इस योजना की घोषणा के बाद से ही राज्य की महिलाएं ये जानने में जुटी हुई हैं कि आखिर कैसे उन्हें सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत 1500 रुपये मिलेंगे।
महिलाएं दस्तावेज और आवेदन प्रकिया के बारे में जानकारी हासिल कर रही हैं और कैसे इस योजना के लिए अप्लाई करना है ये जानना चाह रही हैं। तो आइए जानते हैं कि कैसे बिना दलालों के चंगुल में फंसे घर बैठे महिलाएं अपने मोबाइल से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं क्योंकि ऑनलाइन आवेदन भी शुरू हो चुका है। आइए जानते हैं पूरा प्रोसेस क्या है?

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र सीएम शिंदे ने माझी लड़की बहना योजना में किए ये 7 अहम बदलाव
माझी लड़की बहन योजना के लिए कैसे करें अप्लाई
अपने मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर को ओपेन करें। इसमें नारी शक्ति दूत ऐप सर्च करके उसे इंस्टॉफल कर लें।
इस योजना के लिए माझी लड़की बहन योजना के अलावा अन्य योजनाओं के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं।
इस लिंक कर पर क्लिक पर करके ऐप डाउनलोड करें- Narishakti Doot App Download
- प्ले स्टोर में ऐप ओपन करें और लॉगइन करें
- अपना मोबाइल नंबर ऐड करें जिस पर ओटीपी आएगा उसे एंटर करें
- नियम और शर्तों पर सहमति देते हुए लॉगइन करें
प्रोफाइल अपडेट करें
- जिसमें अपना नाम, ईमेल आई, जिला , तालुका भरें
- इसमें महिला शक्ति प्रकार जिसमें (जैसे सामान्य महिला, स्वयं सहायता समूह अध्यक्ष, गृहिणी, ग्राम सेवक) का लिखना होगा।
प्रोफाइल ओपन करने के बाद योजना चुनें
नारी शक्ति दूर विकल्प कर एक क्लिक करते हुए ही मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना का ऑप्शन नजर आएगा, इस विकल्प को चुनें। इसके बाद ऐप को लोकेश परमीशन देनी होगी।
फॉर्म भरें
- माझी लड़की बहना योजना के फार्म पर अपनी सभी जानकारी सही-सही भरें।
- आधार कार्ड नंबर
- पूरा नाम
- जन्म तिथि
- पति या पिता का नाम
- गांव
- तालुका जिला
- पिन कोड
- आधार कार्ड नंबर
- अगर किसी सरकारी योजना का लाभ पहले से ले रहे है तो उसका डिटेल
वैवाहिक स्थिति दर्ज करें
इसमें विवाहित महिलाएं शादी से पहले का पूरा ना भी भरें
बैंक अकाउंट डिटेल
- बैंक अकाउंट नंबर, बैंक का नाम, आईएफसी कोड
- ये भी दर्ज करें कि आपका आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक है या नहीं?
डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें
- आधार कार्ड, अधिवास प्रमाण पत्र, इनकम सर्टीफिकेट, राशन कार्ड, पुष्टि पत्र, बैंक पासबुक अपलोड करें
ऐसे फोटो अपलोड करें
लाइव फोटो खींचकर अपलोड करें।
डिस्क्लेमर एक्सेप्ट करें
"एक्सेप्ट गारंटी डिस्क्लेमर" पर क्लिक करते ही नियम शर्ते नजर आएगी जिसे एक्सेप्ट करें
फॉर्म सबमिट करें
- योजना की पात्र महिला अपनी सभी जानकारी और डॉक्यूमेंट जो फिल किया है उसे एक बार जांच लें। जैसे नाम की स्पेलिंग आधार कार्ड वाली है या नहीं समेत अन्य जानकारी चेक करने के बाद अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करें ।
- ओटीपी दर्ज करें
- अब आपका मुख्यमंत्री लाडली बना योजना का फॉर्म सफलता से पूरा हो जाएगा।
सरकारी अधिकारी ऑन लाइन मिले आपके फार्म और डॉक्यूमेंट्स की जांच करेगा और योजना की शर्ते पूरी करने पर आपको इस लाभार्थी बनाया जाएगा। जिसकी जानकारी मोबाइल मैसेज द्वारा फार्म भरने के चंद दिन में सूचित की जाएगी।
ये भी पढ़ें- Majhi Ladki Bahin Yojana: माझी लड़की बहन योजना के लिए अप्लाई करने के लिए जानें क्या-क्या दस्तावेज है जरूरी












Click it and Unblock the Notifications