महाराष्ट्र सीएम शिंदे ने माझी लड़की बहना योजना में किए ये 7 अहम बदलाव
Majhi Ladki Behna Yojana: महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं को वित्तीय सहायता करने के लिए मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना की शुरूआत 1 जुलाई से कर दी है।
महाराष्ट्र के सभी जिलों, तालुकों और गांवों में रहने वाली अधिक से अधिक महिलाओं को लाभ मिल सके इसके लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस योजना के नियमों में कुछ बदलाव करते हुए नियमों में ढील दी है।

महाराष्ट्र सरकार द्वारा 'मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना' को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि इस योजना से जुड़े नियमों में ढील दी गई है, जिसमें आयु सीमा में वृद्धि और आय शर्तों में छूट शामिल है। इस योजना के तहत, पात्र महिलाओं को सरकार से प्रति माह 1500 रुपये मिलेंगे।
माझी लड़की बहना योजना में किए गए ये 7 बदलाव
- मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना में आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2024 से बढ़ाकर 31 अगस्त 2024 कर दी गई है। इस तिथि तक आवेदन करने वाली लाभार्थी महिलाओं को 1 जुलाई 2024 से हर महीने 1500 रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी।
- अगर किसी महिला लाभार्थी के पास निवास प्रमाण पत्र नहीं है, तो इन चार पहचान पत्रों/प्रमाण पत्रों में से कोई भी स्वीकार किया जाएगा जिसमें राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र या जन्म प्रमाण पत्र।
- योजना से पांच एकड़ कृषि भूमि के मालिक होने की शर्त हटा दी गई है।
- लाभार्थी महिलाओं के लिए आयु समूह 21-60 वर्ष से बदलकर 21-65 वर्ष कर दिया गया है।
- अगर विदेश में जन्मी महिला महाराष्ट्र के निवासी व्यक्ति से विवाहित है, तो उसके पति का जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र या निवास प्रमाण पत्र स्वीकार किया जाएगा।
- यलो और ऑरेंज राशन कार्ड वाले परिवार जिनके पास 2.5 लाख रुपये की आय का प्रमाण नहीं है, उन्हें आय प्रमाण पत्र देने से छूट दी गई है।
- प्रत्येक परिवार से एक पात्र अविवाहित महिला भी इस योजना का लाभ उठा सकती है।
आवेदन प्रक्रिया
- योजना के लाभों के लिए आवेदन करने के लिए, व्यक्ति पोर्टल/मोबाइल ऐप का उपयोग कर सकते हैं या सेतु सुविधा केंद्र पर जा सकते हैं।
- आवश्यक दस्तावेजों में महाराष्ट्र राज्य निवास प्रमाण पत्र/जन्म प्रमाण पत्र
- सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी परिवार के मुखिया का आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक के पहले पृष्ठ की ज़ेरॉक्स कॉपी












Click it and Unblock the Notifications