Majhi Ladki Bahin Yojana: माझी लड़की बहन योजना के लिए अप्लाई करने के लिए जानें क्या-क्या दस्तावेज है जरूरी
Majhi Ladki Bahin Yojana Online Apply 2024:महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के प्रतिनिधित्व वाली महायुति सरकार ने राज्य के चुनाव से पहले राज्य की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। महाराष्ट्र सरकार ने माझी लड़की बहन योजना (मुख्यमंत्री मेरी लाडली बहन योजना) लागू की है।
महाराष्ट्र सरकार द्वारा 1 जुलाई से शुरू की गई मुख्यमंत्री माझी लड़की योजना के लिए रजिस्ट्रेशन 1जुलाई से ही शरू हो चुका है। इस योजना के तहत राज्य की 21 वर्ष से 65 वर्ष तक की महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करते हुए उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।

अप्लाई करने की आखिरी तारीख क्या है?
मुख्यमंत्री माझी बहन योजना का उद्देश्य महाराष्ट्र में जरूरतमंद महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है 31 जुलाई आवेदन करने की आखिरी तारीख है। पहले आखिरी तारीख 15 जुलाई थी लेकिन अधिक से अधिक महिलाएं इससे लाभान्वित हो सके इसलिए अब आवेदन की तारीख को बढ़ा दिया गया है।
बता में मध्य प्रदेश में पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार में शुरू की गई लाडली बहना योजना का लाभ भाजपा को मई 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में मिला। भाजपा ने मध्य प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की।
आइए जानते हैं महाराष्ट्र सरकार की मुख्यमंत्री माझी बहन योजना का लाभ लेने के लिए क्या पात्रता है और उसके लिए क्या दस्तावेज जरूर हैं।
ये भी पढ़ें: Good news: महाराष्ट्र सीएम शिंदे ने "मुख्यमंत्री माझी लड़की बहना योजना" की बढ़ाई गई उम्र की सीमा
माझी बहना योजना का किन महिलाओं को मिलेगा लाभ?
मुख्यमंत्री माझी बहना योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो महिलाएं महाराष्ट्र की रहने वाली हैं। विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्त या निराश्रित महिलाओं को ही इस योजना का लाभ मिलेगा।
इसके अलावा महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। 2.50 लाख रुपये से अधिक वार्षिक आय वाले, करदाता, सरकारी कर्मचारी या पेंशनभोगी, पांच एकड़ से अधिक भूमि या चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) वाले परिवार इस योजना के पात्र नहीं होंगे।
आवश्यक दस्तावेज
आवेदन करते समय आवेदकों को अपना आधार कार्ड, राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक और एक फोटो देना होगा। आवेदन पोर्टल, मोबाइल ऐप या सेतु सुविधा केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन जमा किए जा सकते हैं। जो लोग स्वयं आवेदन नहीं कर सकते, उनके लिए आंगनवाड़ी केंद्रों पर भी सहायता उपलब्ध होगी।
कहां करें अप्लाई?
आवेदन प्रक्रिया योजना के लाभों के लिए आवेदन करने के लिए पात्र महिला को पोर्टल/मोबाइल ऐप का उपयोग कर सकते हैं या सेतु सुविधा केंद्र पर जा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications