महाराष्ट्र में आज से कोविड-अनलॉक, जिम और सैलून खुले, वायरस से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1 लाख पार
पुणे। देश में कोरोना-वायरस के संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र ने पाबंदियों को आज से हटाना शुरू कर दिया है। राज्य में कोविड-अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद जिम और सैलून खुल गए हैं। दुकानों के खुलने का समय बढ़ा दिया गया है। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि, महाराष्ट्र 7 जून से 5 चरण में अनलॉक होगा। पहले चरण में 10 जिले पूरी तरह अनलॉक होंगे। उन्होंने कहा कि, राज्य को पॉजिटिविटी रेट और ऑक्सीजन बेड की उपलब्धता के आधार पर खोला जाएगा।
Recommended Video

आज से 5 चरण में अनलॉक होगा महाराष्ट्र
जिम करते लोगों की ये तस्वीरें पुणे की हैं। पुणे महाराष्ट्र का दूसरा ऐसा जिला है जहां कोरोना से 13,348 मौतें दर्ज की गईं। इससे ज्यादा 14,971 मौतें मुंबई में रिकॉर्ड हुईं। वहीं, पूरे महाराष्ट्र में कोरोना से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1 लाख के पार चला गया है। बीते 24 घंटे के दौरान राज्यभर में 618 लोगों की जान गई। इसी के साथ यहां 100130 मौतें दर्ज हो गईं। कुल कोरोना के मामलों की बात करें तो यह आंकड़ा 58,31,781 पहुंच गया है। सक्रिय मरीजों की तादाद अभी 1,85,527 है।

अभी भी 10 हजार से ज्यादा मरीज मिल रहे
प्रदेश में रोज मिल रहे नए मरीजों का आंकड़ा भी अभी 10 हजार से उूपर है। बीते रोज यहां 12 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए। वहीं, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि, कोरोना की दूसरी लहर काबू में है और इसीलिए उन्होंने 7 जून से पांच चरणों में राज्य को अनलॉक करने का ऐलान किया है। आधी रात को जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, पहली और दूसरी कैटेगरी में आने वाले जिलों को इसमें सबसे ज्यादा राहत मिलने वाली है। मालूम हो कि, इससे पहले मंत्री विजय वडेट्टीवार ने भी गुरुवार को महाराष्ट्र को 5 चरणों में अनलॉक करने का ऐलान किया था।

इन जिलों में कोरोना के सर्वाधिक मामले सामने आए
10,26,717 पुणे
7,10,643 मुंबई
5,66,995 थाणे
4,91,094 नागपुर
3,90,423 नासिक
2,56,275 अहमदनगर
1,73,895 सतारा
1,64,718 सोलापुर
1,52,857 रायगढ़
1,48,396 औरंगाबाद












Click it and Unblock the Notifications