Weather updates : ठंड से कांप रहा है उत्तरभारत, पहाड़ों पर बर्फबारी, अजमेर में भारी बारिश की आशंका
Weather updates : पूरा भारत इस वक्त भीषण सर्दी की चपेट में हैं, पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है जिससे मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है। घने कोहरे वजह से लोगों का घरों से बाहर निकलना बहुत ज्यादा मुश्किल हो रहा है। हाल ही में हुई बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
हिमाचल प्रदेश के शिमला और मनाली में बर्फबारी ने 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, तो वहीं अजमेर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और धुंध छाई रहेगी। आईएमडी के अनुसार 26 और 27 दिसंबर को शहर में गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को सलाह दी है कि वे ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें और ठंडी हवाओं के संपर्क में आने से बचें। सुबह और रात के समय यात्रा करने वाले लोगों को सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है, खासकर धुंध के कारण वाहन चलाते समय लोगों को खास तौर पर सावधानी बरतनी है।
तो वहीं आने वाले दिनों में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। अगर दिल्ली की बात करें तो मंगलवार की सुबह दिल्ली में घना कोहरा छाया रहा और शीतलहर का भी लोगों को सामना करना पड़ा। न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम विभाग ने दिन में हल्की बारिश की आशंका जताई है।
दिल्ली की वायु गुणवत्ता में गिरावट देखी गई
यहां अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से लेकर न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। सर्दी बढ़ने के साथ दिल्ली की वायु गुणवत्ता में गिरावट देखी गई, जो 'बहुत खराब' से 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गई। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 401 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को AQI में सुधार हुआ था और यह 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गया था। दिल्ली ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के चरण IV लागू है लेकिन इसक बावजूद यहां की हवा में सुधार नहीं है।
उत्तराखंड, हिमाचल में इस वक्त जमकर बर्फबारी हो रही
आपको बता दें कि उत्तराखंड, हिमाचल में इस वक्त जमकर बर्फबारी हो रही है, जिसकी वजह से यहां के कई हिस्सों में पारा माइनस के नीचे चल रहा है तो वहीं साउथ जोन में बारिश की आशंका बनी हुई है। आज कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में बारिश की आशंका है और इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। चेन्नई में अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications