महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

आदित्य ठाकरे ने ट्वीट करके कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी दी है

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार में टूरिज्म और पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे कोरोना संक्रमित हो गए हैं। शिवसेना नेता आदित्य ने शनिवार को बताया है कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने शनिवार शाम ट्वीट कर बताया है कि कोविड के कुछ लक्षण दिखने पर मैंने अपना टेस्ट कराया था। आज इसकी रिपोर्ट आई है। मैं कोरोना पॉजिटव हूं। मैं सभी से गुजारिश करता हूं कि जो लोग हाल के दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, वो जांच करा ले। साथ ही आप सबसे कहूंगा कि हमें हौंसला बनाए रखना है। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें और सुरक्षित रहें।

Maharashtra tourism minister Aaditya Thackeray tests positive for coronavirus

Recommended Video

    Maharashta Coronavirus: Aditya Thackeray की Corona Report Positive | वनइंडिया हिंदी

    महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या में हाल के दिनों में लगातार इजाफा हो रहा है। महाराष्ट्र में अब प्रतिदिन कोरोना के नए केस अब 25 हजार से ऊपर पहुंच गए है। देश भर में कुल संक्रमण में से 65 प्रतिशत नए केस अकेले महाराष्ट्र से ही आ रह हैं। शुक्रवार को महाराष्ट्र से ही 25681 नए कोविड-19 मरीज सामने आए। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच राज्य सरकार ने थियेटर और सभागारों में आने वाले लोगों की संख्या सिमित रखने का निर्देश दिया है। कई जिलों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है और भी कई तरह की पाबंदियां राज्य के अलग-अलग हिस्सों में लगाई गई हैं।

    देश में भी बढ़ रहे मामले

    कोरोना के मामले में देश की स्थिति फिर से बिगड़ती जा रही है। शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 40,953 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 188 लोगों की मौत हुई है। देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या अब 1,15,55,284 हो गई है। अब तक 1,59,558 लोगों की मौत देश में कोरोना संक्रमण के चलते हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+