Maharashtra News: ठाणे के अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर
Maharashtra News: महाराष्ट्र के ठाणे स्थित एक अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई। सूचना पर मौके पर चार दमकल की गाड़ियां पहुंची। लेकिन, तब तक अपार्टमेंट को आग की लपटों ने अपनी चपेट में ले लिया था।
Maharashtra News: महाराष्ट्र के ठाणे में बुधवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई। सूचना पर मौके पर चार दमकल की गाड़ियां पहुंची। लेकिन, तब तक अपार्टमेंट को आग की लपटों ने अपनी चपेट में ले लिया था। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
वहीं, ठाणे नगर निगम के मुताबिक, अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। आग बुझाने का प्रयास जारी है। हालांकि, आग लगने का कारण अभी तक सामने नहीं आ सका है। टीम कारणों की तलाश कर रही है।

3 दिन पहले विस्फोटक फैक्ट्री में हुई थी एक की मौत
आपको बता दें कि बीती 13 अगस्त को नागपुर की एक विस्फोटक बनाने वाली फैक्टरी में अचानक आग लग गई थी। घटना में एक कर्मचारी की मौत हो गई थी। जबकि एक अन्य बुरी तरह जख्मी हो गया था।
Recommended Video
एक जुलाई को आग में झुलसकर हुई थी 26 की मौत
आपको बता दें कि बीती एक जुलाई को भी महाराष्ट्र में एक ऐसा ही आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया था। जब बुलढाणा में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर एक एसी बस आग की चपेट में आ गई थी। बस में सवार करीब 32 यात्री नागपुर से मुंबई की ओर जा रहे थे। हादसे में 26 लोगों की मौत गई थी। घटना में कई जख्मी भी हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications