महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण सड़क हादसा, 7 तीर्थयात्रियों की मौत, सीएम शिंदे ने की 5- 5 लाख सहायता की घोषणा
सोमवार देररात महाराष्ट्र के सोलापुर में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे पर महाराष्ट्र मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
Solapur Accident: सोमवार देररात महाराष्ट्र के सोलापुर में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे पर महाराष्ट्र मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गहरा दुख व्यक्त किया है। हादसे में मृतकों के परिजनों को महाराष्ट्र सरकार ने 5- 5 लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की है।

हादसा महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के सांगोले कस्बे के पास हुआ। हादसे में सात तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। जबकि कई घायल हो गए। सोलापुर के एसपी शिरीष सरदेशपांडे ने बताया कि तीर्थयात्री कोल्हापुर से पंढरपुर जा रहे थे। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने सोलापुर सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की तत्काल सहायता देने की घोषणा की है।
दुर्घटना को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे में यात्रियों का वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के शिकार श्रद्धालु मशहूर पंढरपुर तीर्थ यात्रा पर जा रहे थे। मृतकों में 5 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। मामले में कार के ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना सोमवार शाम 7 बजे के आसपास की है। बताया जा रहा है कि 32 तीर्थयात्रियों का समूह पंढरपुर जा रहा था। कुल 14 यात्री हादसे की चपेट में आए। जिनमें से 7 की मौत हो गई।
हादसे पर दुख जताते हुए सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, "इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को हमारी भावभीनी श्रद्धांजलि। प्रत्येक मृतक के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए की सहायता की घोषणा की गई है और प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि घायलों को तत्काल और उचित उपचार मुहैया कराया जाए।"












Click it and Unblock the Notifications