महाराष्ट्रः सोलापुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चार लोगों की मौत

सोलापुर। महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के वैराग क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह करीब नौ बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक एक जीप और राज्य परिवहन की बस के बीच टक्कर हो गई। हादसे कितना खतरनाक था इसका अंदाजा क्षतिग्रस्त जीप की हालत को देखकर लगाया जा सकता है। फिलहाल मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो पाई है।

maharashtra solapur road accident many people died and injured

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि बीते बुधवार को भी महाराष्ट्र के चंद्रपुर इलाके में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। इसमें 6 लोगों ने जान गंवा दी, वहीं अन्य 6 घायल हो गए। यह हादसा गाड़ी (स्कॉर्पियो) और ट्रक की आपस में टक्कर की वजह से हुआ।

maharashtra solapur road accident many people died and injured

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे की एक तस्वीर सामने आई है, जो कि भयनाक हादसे को बयाां करती है, तस्वीर में दिख रहा है कि स्कॉर्पियो का बोनट ट्रक के पीछे के हिस्से में घुस गया है, फिलहाल पुलिस मौके पर है, घटना की जांच चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+