फिल्म दिखाने के बहाने MBBS छात्रा के साथ हैवानियत, 18 मई की घटना का अब खुला राज, दोस्त ही निकले हैवान
Maharashtra Sangli MBBS student Case: महाराष्ट्र के सांगली से दिल दहला देने वाली गैंगरेप की घटना का सामने आई है। सांगली के मेडिकल कॉलेज की MBBS छात्रा को उसके दोस्तों ने जूस में नशीली दवा पिलाकर अपनी हैवानियत का शिकार बनाया। छात्रा की इज्जत को तार-तार करने वालों में दो उसके सहपाठी थे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसके दो दोस्तों और उनके एक अन्य साथी के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर अरेस्ट कर लिया है।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार ये 18 मई 2025 का मामला है और छात्रा ने बीते मंगलवार को थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा किया कि तीनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है और कोर्ट के आदेश पर इन तीनों युवकों को 27 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि ये घटना महाराष्ट्र के सांगली के एक अपार्टमेंट की है, जिसे आरोपियों में से एक ने किराए पर लिया था। कुछ काम का बहाना बनाकर छात्रा को ये तीनों ले गए थे और उसकी ड्रिंक में नशे की दवा मिलाकर पिला दी और उसके बाद उसका रेप किया।
कौन हैं ये तीन आरोपी?
छात्रा के साथ हैवानियत करने वाले इन तीन आरोपियों में दो पुणे और सोलापुर के रहने वाला है और छात्रा के सहपाठी थे। तीसरा आरोपी सांगली का है जो उनका दोस्त है। इन तीनों की उम्र 20 से 22 वर्ष के बीच है। मुंबई की अदालत ने 'शादी का वादा कर बलात्कार' के आरोपी को ये कहते हुए किया बरी
फिल्म दिखाने के बहाने छात्रा के साथ की हैवानियत
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार MBBS छात्रा को फिल्म दिखाने के बहाने उसके दोस्त साथ ले गए लेकिन अपार्टमेंट में कुछ काम होने का बहाना कर पहले वहां ले गए। यहीं पर तीनों ने शराब पी और नशे की दवा उसके ड्रिंक में मिलाकर पिलाई और फिर उसके साथ गैंगरेप किया। क्या उनके खून में देशभक्ति नहीं है? राहुल गांधी पर क्यों भड़के महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे
कौन है ये छात्रा?
पीड़िता कर्नाटक के बेलगावी की रहने वाली है और महाराष्ट्र के सांगली के मेडिकल कालेज की एमबीबीएस तीसरे वर्ष की छात्रा है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उन तीनों ने उसे धमकाया था कि अगर किसी को बताया तो अंजाम बुरा होगा। धमकी के बावजूद, उसने अपने माता-पिता को इस घटना के बारे में बताने की हिम्मत जुटाई, जिसके बाद उसने विश्रामबाग पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। Jyoti Malhotra Spy: ISI जासूस दानिश के कहने पर ज्योति मल्होत्रा ने की थी मुंबई की 6 बार यात्रा?












Click it and Unblock the Notifications