Covid-19: महाराष्ट्र में कोरोना ने तोड़ा सारा रिकॉर्ड, 27126 नए केस दर्ज

मुंबई: देश में कोरोना ने एक बार फिर से चिंता बढ़ा दी है। कोरोना के महाराष्ट्र, पंजाब, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों की लगातार केस बढ़ रहे है। महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस ने एक बार रिकॉर्ड तोड़ दिया है। राज्य में पिछले 24 घंटों में 27,126 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक कोरोना की शुरुआत के बाद से ये आंकड़े अब तक के सबसे ज्यादा दर्ज किए गए हैं।

corona cases in maharashtra

वहीं शनिवार को 13 हजार 588 मरीज रिकवरी भी हुए हैं, 92 लोगों की इस जानलेवा वायरस से मौत हुई है, जिसके बाद मौत का कुल आंकड़ा 53 हजार 300 हो गया है। वहीं कुल मामलों की संख्या 24,49,147 हो गई है। अभी भी प्रदेश में 1 लाख 91 हजार 006 मामले सक्रिय हैं।

नागपुर में कोरोना की स्पीड तेज हो रही है।पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,679 नए मामले सामने आए हैं। 1,594 लोग डिस्चार्ज हुए और 29 लोगों की मौक दर्ज की गई। वहीं जिले में बढ़ते कोरोना मामलों के मद्देनजर लॉकडाउन की अवधि को 31 मार्च तक बढ़ा दिया है। वहीं दुकानों को भी सिर्फ शाम 4 बजे तक खोलने की अनुमति दी। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर मैन बाजार बंद रहेंगे।

वहीं मुंबई में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के मुताबिक मॉल, रेलवे स्टेशन, बस डिपो, बाजार, पर्यटन स्थल, सरकारी कार्यालयों जैसे भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर लोगों की सहमति के बिना रैंडम एंटीजन टेस्ट किए जाएं। यदि कोई व्यक्ति टेस्ट कराने से इनकार करता है, तो उसके खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+