Corona Updates: महाराष्ट्र में फिर फूटा कोरोना बम, 24 घंटों में आए कोरोना के 60,212 मामले , 281 मौतें

मुंबई, अप्रैल 13: महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी है। महाराष्ट्र में कोरोना के 60,212 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के चलते 281लोगों की मौत हुई है। जहां सोमवार को कोरोना के मामलों में कमी देखने को मिली थी, वहीं आज एक बार फिर से कोरोना के मामलों में भारी उछाल देखने को मिली है। इसी बीच राज्य की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए सीएम उद्धव ठाकरे ने राज्य की जनता को संबोधित किया।

Recommended Video

    Uddhav Thackeray Announcement: Maharashtra में 15 दिनों तक Curfew, जानें Guidelines | वनइंडिया हिंदी
    Maharashtra reports 60212 new COVID 19 cases, 281 deaths in last 24 hours

    महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 60,212 नए कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं 31624 लोग ठीक होकर घर वापस लौटे हैं। वहीं राज्य में पिछले 24 घंटे में 281 लोगों की मौत हुई है। कुल रिकवरी 28,66,097 हैं। जिसके बाद राज्य में रिकवरी रेट 81.44 फीसदी पर पहुंच गया। महाराष्ट्र में 58,526 मौतें हुई हैं। राज्य की कुल मृत्यु दर 1.66 फीसदी हो गई है। यहां सक्रिय मामले 5,93,042 हैं। वहीं इस वक्त राज्य में 32,94,398 लोग होम क्वारंटाइन में हैं।

    मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोविड 19 के 7,898 नए मामले सामने आए हैं। 24 घंटे में 26 मौतें दर्ज की गई हैं। यहां कुल मामले 5,35,017 हो गए हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज राज्य के लोगों को संबोधित किया और मौजूदा स्थिति से लोगों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में मेडिकल ऑक्सीजन और बिस्तरों की कमी, रेमडेसिविर की मांग बढ़ गयी है।

    उन्होंने कहा कि कल रात आठ बजे से अगले 15 दिन पूरे राज्य में कर्फ्यू लागू रहेगा। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छूट रहेगी। कल से ब्रेक द चैन अभियान चलेगा। इसे मैं लॉकडाउन नहीं कहूंगा यानि महाराष्ट्र में संपूर्ण लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्फ्यू के दौरान बेवजह घर से निकलने पर बैन रहेगा। लोकल ट्रेन और अन्य बसें चलती रहेंगी। ऑटो-टैक्सी की सेवाएं जारी रहेंगी। बैंक के कामकाज प्रभावित नहीं होंगे। उद्धव ठाकरे ने कहा कि केंद्र सरकार को राज्य में कोरोना वायरस रोगियों के लिए वायु सेना के विमानों से ऑक्सीजन की आपूर्ति करने में मदद करनी चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+