महाराष्ट्र में कोरोना के नए केस की संख्या 44 हजार के पार, 12 मरीजों ने संक्रमण की वजह से गंवाई जान

मुंबई, जनवरी 09। कोरोना महामारी की दूसरी लहर की तरह महाराष्ट्र तीसरी लहर में भी सबसे अधिक दैनिक केस वाला राज्य बना हुआ है। हर दिन की तरह रविवार को भी महाराष्ट्र में सबसे अधिक 44388 नए केस सामने आए। ये संख्या कल के मुकाबले लगभग 3000 अधिक है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के अंदर 12 मरीजों की संक्रमण के कारण मौत भी हो गई है।

Corona cases in Maharashtra

मुंबई में मिले कोरोना के 19 से अधिक केस

इसके अलावा महाराष्ट्र में एक्टिव केस की संख्या 2 लाख को पार कर 202259 हो गई है। वहीं महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के अंदर 15 हजार से अधिक मरीज रिकवर हो गए हैं। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में सबसे अधिक कोरोना केस मुंबई से सामने आए हैं। मुंबई में 19,474 नए मरीज मिले हैं, जबकि मुंबई में 7 मरीजों की कोरोना की वजह से मौत हो गई है। इनमें से करीब 82 फीसदी मरीज ऐसे हैं, जिनके अंदर कोई लक्षण नहीं पाए गए थे।

महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के मिले 1216 नए केस

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 41,434 नए मामले सामने आए थे और 13 मरीजों की मौत हो गई थी। वहीं एक दिन पहले शुक्रवार को राज्य में संक्रमण के 40,925 मामले सामने आए थे और 20 मरीजों की मौत हो गई थी। महाराष्ट्र में रविवार को ओमिक्रॉन के केस भी सबसे अधिक मिले हैं। पिछले 24 घंटे में ओमिक्रॉन के 1216 नए मरीज सामने आए हैं।

महाराष्ट्र में आज से लागू नए संशोधत नियम

कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए राज्य सरकार ने रविवार एक नई गाइडलाइन जारी की, जिसमें कुछ नियमों में संशोधन किया गया। राज्य सरकार ने 50 फीसदी क्षमता के साथ जिम और सैलून और ब्यूटी पार्लर को खोलने की अनुमति प्रदान की है। इससे पहले शनिवार को राज्य सरकार ने जिम और ब्यूटी सैलून को बंद रखने का आदेश सुनाया था, जबकि हेयर कटिंग सैलून को 50 फीसदी क्षमता के साथ काम करने की अनुमति दी थी। रविवार को आदेश में संशोधन किया गया और ब्यूटी सैलून को हेयर कटिंग सैलून के साथ समूहीकृत किया गया। केवल उन गतिविधियों की अनुमति दी जाएगी जिनमें किसी के द्वारा मास्क हटाने की आवश्यकता नहीं है।

संशोधित आदेश में कहा गया है कि केवल पूरी तरह से टीकाकरण वाले लोगों को ही इन सेवाओं का उपयोग करने की अनुमति दी जाएगी और संचालन में लगे सभी कर्मचारियों को पूरी तरह से टीका लगाया जाएगा। इसके अलावा, जिम को किसी भी गतिविधि को करते समय मास्क के उपयोग के अधीन 50 प्रतिशत क्षमता पर काम करने की अनुमति दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+