Maharashtra Result: पीएम मोदी ने इशारों में बता दिया फडणवीस, शिंदे या अजित कौन होगा महाराष्ट्र का CM!
Maharashtra Election Result 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में महायुति गठबंधन ने प्रचंड जीत हासिल की है और अब सरकार बनाने जा रही है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा लगातार तीसरी बार सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। महायुति में शामिल भाजपा ने 132 सीटों पर जीत हासिल की है वहीं शिंदे शिवसेना को 57 और अजित पवार की एनसीपी को 41 सीटें मिली हैं।
महाराष्ट्र की कुल 288 सीटों में से कुल 230 सीट जीती है। यानी भाजपा के अलावा बाकी दोनों पार्टियों ने उम्मीद से अधिक सीटें जीती हैं। हालांकि महायुति में शामिल तीनों ही पार्टियों को इतनी अधिक संख्या में सीटें जीतने की उम्मीद भी नहीं थी। अब सवाल उठ रहा है कि महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री किस पार्टी से बनेगा?

महायुति की जीत के बाद देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ ने दोनों साफ किया कि तीनों पार्टियां मिलकर इस पर फैसला करेंगी लेकिन भाजपा ने अकेले 132 सीटें जीती है ऐसे में क्या सीएम पद की सही हकदार भाजपा होगी? ये सवाल उठ रहा है। हालांकि शनिवार को महायुति की जीत के बाद पीएम मोदी ने अपने भाषण में इशारों में जता दिया है कि महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन होगा।
बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कहा "मैं भाजपा और एनडीए के देश के कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं और अभिनंदन करता हूं। मैं एकनाथ शिंदे, मेरे परम मित्र देवेंद्र फडणवीस और भाई अजित पवार की प्रशंसा करता हूं।"
अपने इस भाषण में पीएम मोदी ने देवेंद्र फडणवीस को परम मित्र बताया और अजित पवार को भाई लेकिन एकनाथ शिंदे का सीधे नाम लिया। ऐसे में ये माना जा रहा है कि पीएम मोदी और भाजपा का विजन साफ है कि महाराष्ट्र का सीएम भाजपा से याानी देवेंद्र फडणवीस ही होंगे।












Click it and Unblock the Notifications