Maharashtra politics: देवेंद्र फडणवीस बोले' OBC के साथ नहीं होगा कोई अन्याय, समाज में टकराव न होने दें
महाराष्ट्र में ओबीसी और मराठा आरक्षण को लेकर विवाद की स्थिति उत्तन्न सी होती नजर आ रही है। इसके बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोगों से अपील की है कि ऐसा कोई कार्य ना करें जिससे समाज में इस टकराव की स्थिति उत्पन्न हो। इसके साथ ही देवेंद्र ने आश्वसन दिया कि मराठा समाज को आरक्षण दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस विषय में सरकार की भूमिका स्पष्ठ की है।

डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने कहा महाराष्ट्र सरकार किसी भी तरह से ओबीसी कोटा में खलल नहीं डालेगी, आरक्षण को लेकर ओबीसी समेत किसी समाज पर अनयाय नहीं होगा। उन्होंने कहा ओबीसी समाज को आरक्षण को लेकर परेशान होने की बिलकुल जरूरत नहीं है। उनके साथ राज्य सरकार अन्याय होने नहीं देगी। इसके साथ ही फडणवीस ने कहा राज्य में शांति बनाए रखने में योगदान देना सभी का दायित्व है।
डिप्टी सीएम कुछ दिन पहले जब ओबीसी समुदाय ने आंदोलन किया था तब भी आश्वसन देते हुए कहा था राज्य सरकार ने ओबीसी कोटा को छूने, कम करने या साझा नहीं करने के बारे में स्पष्ट रुख अपनाया है इसलिए आप से आंदोलन वापसन लेने की गुजारिश करते हैं।
वहीं छत्रपति संभाजी राजे द्वारा मंत्री छगन भुजबल से इस्तीफा मांगे जाने के संदर्भ में फडणवीस ने कहा उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है, इसलिए इस बारे में कुछ कह नहीं सकते हैं।
बता दें मराठा आंदोलन में लाठीचार्ज को लेकर भुजगल ने कहा था पुलिसकर्मी भी उस घटना में घायल हुए हैं इसलिए एकतरफा दोष देना उचित नहीं है। जिस पर संभाजी ने भुजगल से इस्तीफे की मांगी की।
वहीं कांग्रेस पार्टी के महाराष्ट्र अध्यक्ष नाना पटोले ने आरोप लगाया कि राज्य में ओबीसी और मराठा के बीच में जो विवाद शुरू हुआ है, उसके कारण अन्य मुद्दें ताक पर रख दिए गए हैं। उन्होंने कहा भाजपा दो समाजों में टकराव के हालात पैदार कर रही है।
नागपुर में पत्रकारों से बार करते हुए नाना पटोले ने आरोप लगाया के गृह मंत्री के कारण ही राज्य में लाठीचार्ज हुआ और उनके बयान के कारण हालत बिगड़े। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि अगर केंद्र सरकार जातिनिहाय जनगणना करवाती तो ये हालात कभी नहीं होते।












Click it and Unblock the Notifications