Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

महाराष्ट्र पुलिस की नक्सलियों से बड़ी मुठभेड़, 13 नक्सली ढेर, गढ़चिरौली जंगल में तलाशी अभियान जारी

मुंबई। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों का पुलिस की सी-60 यूनिट से सामना हुआ, जिसमें कई नक्सली मारे गए हैं। गढ़चिरौली के एटापल्ली में जंगली इलाके में अब तक न​क्सलियों की 13 लाशें मिल चुकी हैं और कई के भी हताहत होने की खबर है। गढ़चिरौली के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) संदीप पाटिल का कहना है कि, एनकाउंटर में कम से कम 13 नक्सली ढेर हुए हैं।

Recommended Video

    Maharashtra Naxal Encounter: Gadchiroli में पुलिस का एक्शन, 13 नक्सली ढेर | वनइंडिया हिंदी
     Maharashtra Police encounter with Naxals in the forest area of Etapalli, Gadchiroli, many Naxals killed

    डीआईजी संदीप पाटिल ने बताया कि, उक्‍त मुठभेड़ पूर्वी विदर्भ के गढ़चिरौली में पोटेगांव और राजोली के बीच जंगल में चली। महाराष्ट्र पुलिस की सी-60 यूनिट के कमांडोज ने एक कैंप में नक्सलियों को घेरा। गढ़चिरौली के डीआईजी के मुताबिक, मौके पर ही 13 नक्‍सली मारे गए। लाशें कब्‍जे में ले ली गई हैं। साथ ही वहां से कुछ हथियार, कुछ नोवेल और दैनिक जरूरत की अन्य सामग्री बरामद की गई है। उन्‍होंने कहा कि, तलाशी अभियान अभी जारी है।

    संदीप पाटिल के मुताबिक, यह ऑपरेशन महाराष्ट्र पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है। उन्‍होंने कहा कि, संभावना है कि मुठभेड़ में और नक्सलियों का सफाया हो। उन्होंने कहा, "जंगल में नक्सिलयों की मौजूदगी के बारे में पता चलने के बाद हमने एक दिन पहले ही अभियान शुरू कर दिया था। अब तक हमें 13 शव बरामद होने की जानकारी मिली है। तलाशी अभी भी जारी है।"

     Maharashtra Police encounter with Naxals in the forest area of Etapalli, Gadchiroli, many Naxals killed

    महाराष्ट्र पुलिस को इससे कुछ दिन पहले भी नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली थी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, 13 मई को नक्सल विरोधी अभियान में 2 नक्सली मारे गए थे। तब मुठभेड़ धनोरा तालुका के मोर्चुल गांव के पास जंगली इलाके में हुई थी। पुलिस को देखते ही नक्सलियों ने गोली चलानी शुरू कर दी थी। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दो नक्सली मारे गए और बाकी फरार हो गए।

    पुलिस द्वारा भागे हुए नक्सलियों की तलाश में अभियान चलता रहा। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि, पिछले हफ्ते पुलिस को सूचना मिली थी कि मोर्चुल के जंगलों में 25 नक्सली जमा हैं। जिसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला। वहां दो नक्सली मारे गए, जिनमें एक महिला नक्सली का शव भी बरामद हुआ था। आज यानी कि, शुक्रवार तड़के एटापल्ली के पायडी-कोटमी जंगल में महाराष्ट्र पुलिस और नक्सलियों के बीच फिर मुठभेड़ शुरू हो गई।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+