Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Maharashtra Oath Ceremony: महाराष्‍ट्र सरकार का शपथ ग्रहण, 4500 जवान-ड्रोन तैनात, No फ्लाइंग जोन घोषित

Maharashtra Oath Ceremony 2024: मुंबई का आजाद मैदान आज 5 दिसंबर 2024 की शाम साढ़े पांच बजे उस वक्‍त ऐतिहासिक पल का साक्षी बन जाएगा जब महाराष्‍ट्र की महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। देवेंद्र फडणवीस मुख्‍यमंत्री, एकनाथ शिंदे व अजित पवार उपमुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे। महाराष्‍ट्र सरकार 2024 के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सुरक्षा के पुख्‍ता इंजताम किए गए हैं।

आजाद मैदान में शपथ ग्रहण समारोह परिसर व इसके आस-पास के इलाके में मुंबई पुलिस के 4500 अधिकारी-कर्मचारी तैनात किए गए हैं। वहीं, 300 जवानों को यातायात व्‍यवस्‍था संभालने में लगाया गया है। महात्‍मा गांधी मार्ग, रामभाऊ सालगांवकर रोड, सी. हजारीलाल सोमानी मार्ग समेत कई रास्‍तों पर यातायात व्‍यवस्‍था में फेरबदल किया गया है।

यह भी पढ़ें- Maharashtra Ministers List: महाराष्‍ट्र में ये MLA बन सकते हैं मंत्री, शपथ ग्रहण से पहले देखें पूरी सूची

Maharashtra Oath Ceremony 2024

सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे देवेंद्र फण्‍डवीस
आजाद मैदान में शपथ लेने से पहले गुरुवार सुबह देवेंद्र फणडवीस ने सिद्धिविनायक मंदिर मुंबई में दर्शन किए। नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से विधायक चुने गए देवेंद्र फणडवीस ने साल 2014 में पांच साल, 2019 में 3 दिन मुख्‍यमंत्री रहे। अब साल 2024 तीसरी बार सीएम पद की शपथ ले रहे हैं।

पीएम मोदी आ रहे शपथ ग्रहण करवाने
महाराष्‍ट्र सरकार 2024 शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री, केंद्रीय मंत्री भी शिकरत करेंगे। वीआईपी समेत करीब 40 हजार लोग भी समारोह का हिस्‍सा होंगे। सुरक्षा कारणों के चलते आजाद मैदान के पास फैशन स्‍ट्रीट, सीएसएमटी सबवे और आस-पास की दुकानें गुरुवार को बंद हैं।

नो फ्लाइंग जोन घोषित, ड्रोन से भी निगरानी
महाराष्‍ट्र सरकार शपथ ग्रहण समारोह को लेकर आजाद मैदान परिसर ही नहीं बल्कि आस-पास की बड़ी-बड़ी इमारतों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा आयोजन पर ड्रोन कैमरों से भी निगरानी रखी जा रही है। पूरे क्षेत्र को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया इै़। सुरक्षाकर्मियों में महाराष्‍ट्र पुलिस, एसआपीएफ प्‍लाटून, क्‍यूआरटी, दंगा नियंत्रण दल, डेल्‍टा, कांबैट व बम निरोधक दस्‍ता भी तैनात किया गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+