Maharashtra: भारत-पाक मैच के दौरान लगाए देश विरोधी नारे, माता-पिता हिरासत में, दुकान पर चला बुलडोजर
Maharashtra News: भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के बाद भारत विरोधी नारे लगाने के मामले में महाराष्ट्र के मालवण में अधिकारियों ने एक परिवार के खिलाफ कार्रवाई की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिवार पर आरोप है कि उनके 15 वर्षीय बेटे ने पिछले रविवार को भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के दौरान "देश विरोधी" नारे लगाए थे।
द इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, पुलिस ने 15 वर्षीय लड़के को हिरासत में लिया है। वहीं, उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। इतना ही नहीं, उनकी कबाड़ की दुकान को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई सिंधुदुर्ग जिले के मालवण में एक राहगीर द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद हुई है।

इस संबंध में सिंधुदुर्ग के पुलिस अधीक्षक सौरभ अग्रवाल ने कहा कि एक व्यक्ति, जो रात करीब साढ़े नौ बजे मैच के दौरान परिवार के घर के पास से गुजर रहा था, उसने आरोप लगाया कि उसने लड़के को "देश विरोधी" नारे लगाते हुए सुना। इस के बाद राहगीर और पड़ोसियों ने जब विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
उन्होंने बताया कि स्थानीय निवासी की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई। चूंकि लड़का नाबालिग है, इसलिए हमने उसे निगरानी गृह भेज दिया है। बताया कि लड़के के माता-पिता को रविवार को गिरफ़्तार किया गया और तब से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन पर आईपीसी की धारा 196, 197 और 3 (5) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया गया है।
खबर के मुताबिक, स्थानीय निवासियों ने परिवार के खिलाफ़ बाइक रैली निकाली और कड़ी कार्रवाई की मांग की। मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला यह परिवार 15 साल से मालवन में रह रहा है। मालवण नगर परिषद ने उचित अनुमति न होने के आधार पर परिवार की कबाड़ की दुकान को ध्वस्त कर दिया।
ये भी पढ़ें: Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 26 Feb: आज के मैच का टॉस कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs यूपी वॉरियर्स












Click it and Unblock the Notifications