Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 26 Feb: आज के मैच का टॉस कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs यूपी वॉरियर्स
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 26 Feb: यूपी वॉरियर्स के खिलाफ टॉस जीतकर मुंबई ने गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यूपी वॉरियर्स ने आरसीबी के खिलाफ सुपर ओवर में रोमांचक जीत दर्ज की। अब वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी। सोफी एक्लेस्टोन ने आरसीबी के खिलाफ अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन इसके अलावा टीम के बाकी खिलाड़ी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके थे।
दोनों टीमों की नजरें जीत पर (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 26 Feb)
मुंबई इंडियंस हमेशा एक मजबूत टीम रही है, ऐसे में हरमनप्रीत कौर की टीम के खिलाफ वॉरियर्स को पूरी ताकत से उतरना होगा। यह मैच दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि महिला प्रीमियर लीग अब अपने रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है। वॉरियर्स को चिनेले हेनरी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत दिलाई। चिनेले हेनरी एक बार फिर टीम के लिए मैच विनिंग भूमिका निभा सकती हैं।

मुंबई इंडियंस के पास धुरंधरों की फौज
मुंबई इंडियंस की टीम में कई ताकतवर बल्लेबाज हैं, जिनमें हरमनप्रीत कौर का फॉर्म एक बड़ा प्लस पॉइंट है। नेट साइवर-ब्रंट का प्रदर्शन भी बहुत अच्छा रहा है, और उन्होंने कई मौकों पर टीम को मदद पहुंचाई है। हालांकि, हीली मैथ्यूज और अमेलिया कर जैसी विस्फोटक बल्लेबाजों का अभी तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं हुआ है। इन दोनों के अच्छे प्रदर्शन से टीम को और भी मजबूती मिल सकती है।
मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नादिन डी क्लार्क, संस्कृति गुप्ता, सैका इशाक, शबनीम इस्माइल, जिन्तिमनी कलिता, जी कमलिनी, अमनदीप कौर, अमनजोत कौर, सत्यमूर्ति कीर्तन, अमेलिया केर, अक्षिता माहेश्वरी, हेले मैथ्यूज, सजीवन सजना, नट साइवर-ब्रंट, पारुनिका सिसौदिया, क्लो ट्राईटन।
यूपी वारियर्स: दीप्ति शर्मा (कप्तान), अंजलि सरवानी, चमारी अटापट्टू, उमा छेत्री, सोफी एक्लेस्टोन, राजेश्वरी गायकवाड़, अरुशी गोयल, क्रांति गौड़, ग्रेस हैरिस, चिनेले हेनरी, पूनम खेमनार, अलाना किंग, ताहलिया मैकग्राथ, किरण नवगिरे, श्वेता सहरावत, गौहर सुल्ताना, साइमा ठाकोर, वृंदा दिनेश।












Click it and Unblock the Notifications