Mumbai-Pune Expressway पर दो वाहनों की हुई भीषण टक्कर में 5 की मौत, तीन लोग हुए घायल

Mumbai-Pune Expressway पर दो वाहनों की हुई भीषण टक्कर में 5 की मौत, तीन लोग हुए घायल

Mumbai-Pune Expressway: महाराष्ट्र के खोपोली (Khopoli) इलाके के पास मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे (Mumbai-Pune Expressway) पर आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में पांच लोगों की जान चली गई। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल हुए तीन लोगों को इलाज के एमजीएम हॉस्पिटल में एडमिट कराया है। वहीं, पांचों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल, हादसे में मरने वालों की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

Mumbai-Pune Expressway

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यह हादसा खोपोली इलाके के पास मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे (Mumbai-Pune Expressway) पर आज (18 नवंबर) सुबह हुआ है। यहां एक कार ने दूसरे वाहन को सामने से जोरदात टक्कर मार दी। जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने हादसे की सूचना पर पुलिस को दी। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य में जुट गई।

पुलिस की मानें तो हादसे के बाद चार लोगों को मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, एक शख्स ने हॉस्पटिल ले जाते समय दम तोड़ दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल हुए तीन लोगों को इलाज के लिए कामोठे के एमजीएम हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। फिलहाल, मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। इस हादसे के बारे में अभी अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+