Eknath Shinde: महाराष्ट्र की नई सरकार में शिंदे ने फंसा दिया पेंच! CM नहीं बनता देख कर डाली यह तगड़ी डिमांड
Eknath Shinde in Maharashtra Government: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे आए सप्ताहभर हो गया। 26 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल भी समाप्त हो चुका है, मगर अभी तक महाराष्ट्र की नई सरकार नहीं बनी है। महाराष्ट्र में महाजीत के बाद महायुति अभी तक मुख्यमंत्री के नाम पर आखिरी मुहर नहीं लगा पाई है। हालांकि दो दिसंबर को महाराष्ट्र सरकार 2024 का शपथ ग्रहण समारोह संभावित है।
महाराष्ट्र की नई सरकार के गठन के लिए मुम्बई से दिल्ली में नेताओं के बीच बैठकों के दौर चल रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महायुति के तीनों बड़े नेताओं एकनाथ शिंदे, अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस के साथ बैठक की है। इसके बाद शुक्रवार शाम को तीनों नेताओं की मुंबई में बैठक होने वाली थी, मगर इस बीच एकनाथ शिंदे मुंबई से अपने गृह जिले सतारा चले गए।
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र सरकार के गठन को लेकर क्या नाराज हो गए हैं एकनाथ शिंदे? क्या है अचानक सतारा गांव जानें की वजह

महायुति नेताओं की बैठक से पहले अचानक शिंदे के अपने गांव चले जाने के फैसले को उनकी नाराजगी से जोड़ा जा रहा है। महाराष्ट्र की सियासी नब्ज जानने वाले कहते हैं कि तीन दिन पहले भले ही एकनाथ शिंदे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भाजपा के सीएम पद का समर्थन की बात कही हो, मगर वे अभी भी खुद मुख्यमंत्री का पद छोड़ने के मूड में नहीं हैं।
शिंदे गुट ने मांगे 12 मंत्री पद?
मीडिया की खबरों में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि एकनाथ शिंदे ने नया पेंच फंसा दिया है। शिंदे ने गृह विभाग समेत कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों पर दावा ठोक दिया है। शिंदे गुट ने 12 मंत्री पद मांगे हैं जबकि अजित पवार गुट ने 8-9 मंत्री पदों पर दावा किया है।
अमित शाह के साथ दिल्ली में हुई बैठक में एकनाथ् शिंदे ने गृह विभाग के अलावा वो विभाग भी मांगे हैं, जो विभाग पिछली शिंदे सरकार में भाजपा के पास थे। शिंदे गुट का तर्क है कि जब देवेंद्र फडणवीस उप मुख्यमंत्री थे तो उनके साथ गृह समेत कई महत्वपूर्ण विभाग है। ऐसे में देवेंद्र फडणवीस अब सीएम बनते हैं तो उनके डिप्टी सीएम वाले कार्यकाल जैसे विभाग हमें मिलने चाहिए।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 परिणाम
महाराष्ट्र विभानसभा की सभी 288 सीटों पर 20 नवंबर को सिंगल फेज में मतदान हुआ। 23 नवंबर को वोटों की गिनती की गई। बहुमत का आंकड़ा 145 सीटें हैं। महायुति गठबंधन में भाजपा ने 132, शिवसेना शिंदे ने 57, एनसीपी (अजित) ने 41, महा विकास अघाड़ी गठबंधन ने कांग्रेस 16, एनसीपी (शरद) ने 10, सपा ने 2 और अन्य 10 सीटें जीती हैं।












Click it and Unblock the Notifications