महाराष्‍ट्र सरकार के गठन को लेकर क्‍या नाराज हो गए हैं एकनाथ शिंदे? क्‍या है अचानक सतारा गांव जानें की वजह

Maharashtra government formation: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव में 288 में से 233 सीटों पर भारी जीत के बाद भाजपा-शिवसेना-एनसीपी गठबंधन सरकार का गठन एक सप्‍ताह बाद भी नहीं हो सका है। महायुति गठबंधन में की नई सरकार के मंत्रालय में विभागों के आवंटन और मुख्यमंत्री के चयन को लेकर चर्चा अभी भी जारी है।

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ दिल्‍ली में बैठक करने के बाद लौटते ही एकनाथ शिंदे अचानक सतारा अपने गांव चले गए। जिसके बाद उनके नाराज होने की अटकलें लगाई जाने लगी। आइए जानते हैं क्‍या सच में शिंदे महाराष्‍ट्र सरकार के गठन को लेकर नाराज हो गए हैं या अचानक उनके सतारा जाने की कोई और वजह है?

eknath shinde

बता दें गुरुवार को महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री और मंत्रीमंडल के बंटवारे को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्‍ली में अपने आवास पर महायुति के तीनों दिग्गजों एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के साथ देर रात दो घंटे बातचीत भी की लेकिन महायुति की नई सरकार के गठन को लेकर कोई घोषणा नहीं की लेकिन इस बैठक से लौटने के बाद एकनाथ शिंदे सतारा के नजदीक स्थि‍त अपने गांव चले गए, जिसने उनके नाराज होने की अटकलें लगाई जाने लगी।

हालांकि अब शिवसेना ने स्पष्ट किया है कि कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही बातचीत से असंतुष्ट नहीं हैं ये महज अफवाह है। गृहनगर सतारा की शिंदे की अचान‍क यात्रा राजनीतिक गतिरोध से हताशा के कारण नहीं थी, बल्कि उनकी बीमारी के कारण थी।

निवर्तमान राज्य मंत्री उदय सामंत ने कहा "वह परेशान नहीं हैं। वह अस्वस्थ हैं। यह कहना उचित नहीं है कि वह वहां इसलिए गए क्योंकि वह परेशान थे। उन्होंने कहा कि वह रोएंगे नहीं बल्कि राज्य के कल्याण और विकास के लिए लड़ेंगे।

सामंत ने कहा एकनाथ शिंदे गठबंधन के भीतर चर्चाओं के केंद्र में रहे हैं, खासकर नई सरकार में उनकी भूमिका के बारे में। अपनी स्थिति को लेकर अनिश्चितता के बावजूद, शिंदे वार्ता में एक प्रमुख व्यक्ति बने हुए हैं। उन्होंने चर्चा जारी रखने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जैसी तकनीक के उपयोग के महत्व पर जोर दिया है, जिससे महाराष्ट्र मंत्रिमंडल को तेजी से अंतिम रूप देने की उनकी प्रतिबद्धता पर जोर दिया जा रहा है।

सामंत ने शुक्रवार को आश्वस्त किया था "कल (शनिवार) वे वापस आएंगे, और ऐसा नहीं है कि बैठकें केवल शारीरिक रूप से ही हो सकती हैं। यह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग या मोबाइल संचार के माध्यम से भी हो सकती है। जैसा कि एकनाथ शिंदे ने कहा है, महाराष्ट्र मंत्रिमंडल को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+