मैं समंदर हूं लौटकर वापस आऊंगा! देवेंद्र फडणवीस ने 5 साल पहले सीना ठोंक कर किया था ये दावा, वायरल हुआ VIDEO

Maharashtra Nagpur Election Result 2024: महाराष्‍ट्र की 288 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव के लिए वोटों गिनती जारी है। अब तक हुई वोटों की गितनी के आधार पर भाजपा वाले महायुति गठबंधन की शानदार जीत पक्‍की मानी जा रही है। महाराष्‍ट्र की कुल 288 सीटों में से 213 सीटों पर महायु‍ति आगे चल रही है वहीं विपक्षी महाविकास अघाड़ी 67 पर और अन्‍य 8 सीटों पर आगे चल रहे हैं। शामिल भाजपा अकेले 126 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

वहीं महायुति गठबंधन में भाजपा अकेले 127 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा को मिली इस जीत का श्रेय महाराष्‍ट्र चुनाव के सबसे बड़े खिलाड़ी देवेंद्र फडणवीस को दिया जा रहा है। पिछली बार सीएम पद से चूकने वाले देवेद्र फडण्‍वीस का इस बार मुख्‍यमंत्री बनना तय माना जा रहा है। हालांकि कि अभी अंतिम फैसला आना बाकी है लेकिन इस सबके बीच देवेंद्र फडणवीस का एक पांच साल पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।

devendra-fadnavis

देवेंद्र फडणवीस का ये वीडियो पांच साल पुराना है जिसमें दहाड़ते हुए भाजपा नेता फडणवीस कह रहे है कि 'मैं समंदर हूं, लौटकर वापस आऊंगा।

बता दें 2019 में भाजपा और उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने मिलकर चुनाव लड़ा था और बहुमत का आंकड़ा भी पार कर लिया था लेकिन ठाकरे सीएम पद की मांग को लेकर अड़े रहे आखिरकर भाजपा और शिवसेना का गठबंधन टूट गया और ठाकरे ने विपक्षी शरद पवार की एनसीपी और कांग्रेस के साथ हाथ मिलाकर महाविकास अघाड़ी नाम का गठबंधन बनाकर सरकार बनाई थी और खुद मुख्‍यमंत्री की कुर्सी संभाली थी।

बहुमत के आंकड़े पार करने के बाद भी भाजपा ठाकरे के कारण महाराष्‍ट्र की सत्‍ता में वापसी करने से चूक गई थी। तब इसके लिए देवेंद्र फडणवीस को जिम्‍मेदार ठहराया गया और उन पर विपक्षी पार्टियों ने जमकर हमले किए। मैं समुंदर हू....वाला वीडियो तभी का है जब देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव के विशेष सत्र में सीना ठोकर ये बयान देकर दोबारा भाजपा की शानदार जीत का दावा किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+