Mumbai Monsoon Update: आज भी मुंबई समेत इन जगहों पर हो सकती है बारिश, Orange Alert जारी
Mumbai Monsoon Update: मुंबईवासियों का इंतजार शनिवार को उस वक्त खत्म हो गया, जिस वक्त मानसून ने यहां पर दस्तक दी, जिसके बाद मुंबई और आस-पास के इलाकों में झमाझम बारिश का दौर जारी है।
महाराष्ट्र में भारी बारिश होगी
मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज भी मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में भारी बारिश होगी और इसी वजह से उसने रायगढ़ और रत्नागिरी के लिए ऑरेंज अलर्ट और पालघर, मुंबई, ठाणे और सिंधुदुर्ग के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

गर्मी और उमस से राहत मिली
फिलहाल लगातार हो रही बारिश के कारण मुंबईवासियों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। लोगों को बारिश में भीगते हुए मौसम का लुत्फ उठाते हुए भी देखा गया। आईएमडी का अनुमान है कि मंडे तक मुंबई में 64.5 मिमी से 115.5 मिमी तक बारिश हो सकती है। आपको बता दें कि मानसून की लेटलतीफी की वजह से यहां के लोगों को चिंता हो गई थी, खासकर के किसान काफी परेशान थे लेकिन अब मानसून के यहां पहुंचने से उन्हें राहत मिल गई है।
भारी बारिश होने का अंदेशा है
हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि मुंबई के आस-पास इलाकों में भारी बारिश होने का अंदेशा है और कहीं पर आंधी-पानी की भी आशंका नजर आ रही है इसलिए उसने लोगों को घर से बाहर निकलते वक्त सावधानी बरतने को कहा है। आपको बता दें कि मौसम विभाह ने पहले ही कहा था कि मानसून मुंबई 24 तारीख को पहुंचेगा और उसकी भविष्यवाणी आज सही साबित हुई है।
इन जगहों पर भी बरसेंगे बादल
मौसम विभाग ने नासिक, अहमदनगर, सतारा, सांगली, बीड, सोलापुर, लातूर, नांदेड़, जालना, गढ़चिरौली, यवतमाल, अमरावती, वाशिम और चंद्रपुर में भी आज और बारिश होने का अंदेशा व्यक्त किया है और इसके लिए अलर्ट जारी किया है।
आज यहां होगी तगड़ी बारिश
केवल मुंबई ही नहीं बल्कि आज दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, यूपी, एमपी, हिमाचल, कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश हो सकती है , दिल्ली में भी मानसून ने दस्तक दे दी है तो वहीं अरुणाचल, मिजोरम और सिक्किम में आज भी Orange अलर्ट जारी किया गया है जबकि भारी बारिश की वजह से बाढ़ की चपेट में आए असम में आज भी र अलर्ट जारी है और हिमाचल-उत्तराखंड में भारी बारिश की आशंका है इसलिए यहां भी चेतावनी जारी है।












Click it and Unblock the Notifications