महाराष्ट्र: विधायक ने नगर निमग इंजीनियर को मारा थप्पड़, अवैध निर्माण हटाने का चल रहा था काम, Video Viral
MLA Geeta jain Slaps Civic Engineer: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मीरा-भायंदर से निर्दलीय विधायक गीता जैन का एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। निर्दलीय विधायक ने मंगलवार को काशीमीरा में एक विध्वंस कार्य के दौरान एक इंजीनियर को थप्पड़ मार दिया।
गीता जैन ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मीरा-भायंदर नगर निगम (एमबीएमसी) के एक इंजीनियर को थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ मारने का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। एमबीएमसी इंजीनियर की पहचान शुभम पाटिल के रूप में हुई है।

हालांकि, इस मामले की शिकायत दर्ज नहीं की गई है। लेकिन सोशल मीडिया पर यह मामला बहुत तेजी से फैल रहा है। साथ ही विधायक गीता जैन की हरकत पर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। इंटरनेट यूजर्स का कहना है कि सब के सामने विधायक को थप्पड़ नहीं मारना चाहिए।
Recommended Video
शुभम पाटिल अपने एक साथी के साथ अवैध झोपड़ियों को तोड़ने के लिए काशीमीरा गए थे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना किसी नोटिस के उन्हें तोड़ा जा रहा है और उन्हें जबरन हटाया जा रहा है। एमएलए गीता जैन ने मौके पर पहुंचकर डिमोलिशन टीम से बात की।
वीडियो में जैन पाटिल और उनके सहयोगी को एक जीआर के बारे में बताते हुए दिखाई दे रहे हैं जो मानसून के दौरान विध्वंस की अनुमति नहीं देता है। वीडियो में दिखाया गया है कि वह पाटिल की शर्ट खींचती है और उसे थप्पड़ मारती है।
Mira Bhayander MLA Geeta Jain Slaps a Municipal Corporation employee in broad day light! pic.twitter.com/n6bnqg4SOL
— Vishal Rajemahadik (@MiBoltoy) June 20, 2023
यह भी पढ़ें- '120 देश चाहते हैं कि पीएम मोदी उनका नेतृत्व करें', रैली में बोले महाराष्ट्र डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस












Click it and Unblock the Notifications