"MVA नेताओं वाले गांव को फंड का 1 रुपया भी नहीं मिलेगा", महाराष्‍ट्र के मंत्री नितेश राणे के बयान पर मचा बवाल

Nitesh Rane controversial statement: महाराष्‍ट्र में फडणवीस सरकार के मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता नितेश राणे आए दिन अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में बने रहते हैं। नितेश नारायण राणे ने एक बार फिर ऐसा बयान दिया है जिस पर महाराष्‍ट्र में राजनीतिक माहौल गरमा गया है और विवाद खड़ा हो गया है।

महाराष्‍ट्र के सिंधदुर्ग में भाजपा कार्यकर्ता सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए राणे निर्देश दिया कि शिवसेना यूबीटी, और विपक्षी महाविकास अघाड़ी के गांव के लोगों, कार्यकर्ताऔर और उनके सरपंचों की लिस्‍ट निकाले। राणे ने कहा मैं आप सबको आज ही बता देता हूं कि जिस भी गांव में विपक्षी पार्टी के सरपंच या कार्यकर्ता हैं, उस गांव को एक भी रुपये निधि नहीं दी जाएगा।

Nitesh Rane

निधि का 1 रुपया भी नहीं मिलेगा

नितेश राणे ने कहा महाविकास अघाड़ी गठबंधन (MVA) के कई कार्यकर्ता पहले ही भाजपा में शामिल हो चुके हैं, मैं बाकी बचे लोगों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्‍साहित करता हूं। मंत्री ने कहा जो महायुति कार्यकर्ताओं को ही फंड मिलेगा। अगर किसी गांव में विपक्षी एमवीए का सरपंच या कार्यकर्ता, या अन्‍य पदाधिकारी है, उस गांव को निधि का 1 रुपया भी नहीं मिलेगा।

1 करोड़ सदस्‍य भाजपा में शामिल हो चुके हैं

राणे ने कहा मैं सभी चीजों को सीधी और स्‍पष्‍ठ तरीके से रखना पंसद करता हूं। उन्‍होंने बताया महाराष्‍ट्र में भाजपा के विस्‍तार अभियान के तहत 1 करोड़ सदस्‍य शामिल हो चुके हैं और आगामी स्‍थानीय चुनावों से पहले भाजपा को नंबर वन बनना चाहिए।

विपक्षी उम्‍मीदवार अगर जीत भी जाता है, तो...

उन्‍होंने गांवो स्‍तर पर संगठन को मजबूत करने और भाजपा को बढ़ाने के लिए काम करने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। हमारा लक्ष्‍य भाजपा उम्‍मीदवारों की 100 प्रतिशत है। उन्‍होंने कहा अगर संयोग से विपक्षी उम्‍मीदवार अगर जीत भी जाता है, तो हम उसे भाजपा में ले आएंगे।


ठाकरे की शिवसेना ने पूछा - क्‍या देश में लोकतंत्र जिंदा है?

शिवसेना यूबीटी नेता सुषमा अंधारे राणे के भाषण का वीडियो शेर कर पूछा क्‍या भारत को विश्‍वगुरु बनाने वाले प्रधानमंत्री और उनकी पार्टी को यह सुनने के बाद क्‍या इस पर भाषण देना चाहिए कि देश में लोकतंत्र जिंदा है।

एनसीपी ( एसपी) बोली- मंत्री अपने पद की शपथ भूल गए हैं

नितेश राणे पर विपक्षी पार्टी का पारा हाई हो गया है। विपक्षी नेताओं ने पूछा क्‍या मंत्री अपने पद की शपथ भूल गए हैं। राणे की इस भाषण का वीडियो शेयर करते हुए शरद पवार गुट के विधायक रोहित राणा ने या तो उन्‍होंने मंत्री पद की शपथ को ध्‍यान से पढ़ा नही हैं, या फिर इसे भूल गए हैं। उन्‍होंने कहा अगर मंत्री इस तरह से नुकसान पहुंचाएंगे तो संविधान कैसे बचेगा? राणा ने कहा उम्‍मीद हे कि मुख्‍यमंत्री अपने मंत्री को इसके लिए चेतावनी देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+