क्या नागपुर में कोरोना की तीसरी लहर ने दी दस्तक, मंत्री नितिन राउत बोले- लगाने होंगे और प्रतिबंध
क्या नागपुर में कोरोना की तीसरी लहर ने दी दस्तक, मंत्री नितिन राउत बोले- लगाने होंगे और प्रतिबंध
नागपुर, 07 सितंबर: महाराष्ट्र में लगभग 200 दिनों में सबसे कम दैनिक कोरोना के मामले 3,624 पिछले 24 घंटे में दर्ज किए गए हैं। वहीं 6 महीने में सबसे कम 37 लोगों की मौत हुई है। लेकिन नागपुर के संरक्षक मंत्री नितिन राउत ने कहा है कि ऐसा लगता है कि नागपुर में कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है। नागपुर में समीक्षा बैठक करने के बाद उन्होंने कहा है कि शहर में दो-तीन दिनों में नए प्रतिबंध लगाए जाएंगे। वहीं डिप्टी सीएम अजीत पवार, स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे और विजय वडेट्टीवार ने राज्य में किसी भी नए प्रतिबंधों का जिक्र नहीं किया है।

Recommended Video
महाराष्ट्र के मंत्री नितिन राउत ने कहा, आज हम बहुत दिनों बाद दोगुने पॉजिटिव मामलों पर आ गए हैं। हमारे यहां तीसरी लहर का आगमन हो गया है। जल्द ही आपदा प्रबंधन की बैठक होगी। कुछ निर्बंध लगाने का फैसला हमने किया हुआ है लेकिन इसके संबंध में जनता के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करके अंतिम फैसला लिया जाएगा।
नागपुर के संरक्षक मंत्री नितिन राउत ने कहा कि फेस्टिवल सीजन आने से पहले नागपुर में और प्रतिबंध लगाए जाएंगे। दुकान का समय शाम 4 बजे तक सीमित रहेगा, जबकि रेस्तरां का समय वर्तमान 10 बजे से दो घंटे से घटाकर रात 8 बजे कर दिया जाएगा। चिकित्सा और आवश्यक दुकानों को छोड़कर सभी प्रतिष्ठान शनिवार और रविवार को बंद रहेंगे।
नितिन राउत ने बोले, मुझे लगता है कि नागपुर शहर में तीसरी कोरोना की लहर शुरू हो गई है। चिंता की बात ये है कि जिन अधिकांश स्थानीय लोगों को वैक्सीन लग चुकी है, मामले वहीं रिपोर्ट किए जा रहे हैं। यह दर्शाता है कि टीकाकरण के बाद भी संक्रमण नहीं होने की कोई गारंटी नहीं है। पहले भी चार-पांच डेल्टा प्लस के मरीज मिले थे। हमने जीनोम अनुक्रमण और परिणामों की प्रतीक्षा के लिए 78 नमूने भेजे हैं। लेकिन इस समय हम कोई जोखिम नहीं उठा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications