Maharashtra: महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितिन राउत ने OBC आरक्षण और किसानों को लेकर कही ये बात
मुंबई, जुलाई 5। महाराष्ट्र में विधानसभा के दो दिवसीय मॉनसून सत्र की शुरुआत सोमवार को हो गई। सत्र की शुरुआत हंगामे के साथ हुई। सत्र के शुरु होते ही भाजपा विधायक अलग-अलग मुद्दों पर सरकार को घेरते और हंगामा करते नजर आए तो वहीं शिवसेना मान मनौव्वल करती नजर आई। भाजपा विधायकों ने आज सत्र के शुरुआत के साथ ओबीसी आरक्षण, एमपीएससी और कृषि मसलों को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।

वहीं महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितित राउत ने ओबीसी आरक्षण को लेकर आज जानकारी दी। नितिन राउत ने कहा कि हम केंद्र सरकार ने मांग करेंगे कि वो ओबीसी आरक्षण के लिए एकत्र किए गए डेटा राज्यों को उपलब्ध करवाएं। अब तक ये जानकारी राज्यों को साझा नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि जब तक हमें से जानकारी उपलब्ध ही नहीं होगी तो हम कैसे काम करेंगे। जब तक ये डेटा हमें मिलता नहीं और इसे सुप्रीम कोर्ट को जमा नहीं करवाते तब तक हमें ओबीसी आरक्षण नहीं मिल सकता। उन्होंने कहा कि केंद्र को वो डाटा हमें उपलब्ध कराना चाहिए। हम ऐसा एक प्रस्ताव विधानसभा में लाने जा रहे हैं।
वहीं किसानों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि किसान मुश्किल स्थिति में दिल्ली में विरोध कर रहे हैं। कुछ कोरोना से पीड़ित हो गए तो कुछ किसानों ने दम तोड़ दिया। हमें किसानों के हितों के लिए सोचना होगा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी किसानों के हित के लिए प्रतिबंद्ध है और वो सदन में इस पर प्रस्ताव लाएगी।












Click it and Unblock the Notifications