महाराष्ट्र: 'असत्य और अधर्म का नाश हो', डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने होली की दी बधाई
Maharashtra news: देशभर में 25 मार्च को हिंदुओं के पवित्र त्योहार में एक होली धूमधाम से मनाई जाएगी। इससे एक दिन पहले यानी आज होलिका दहन है। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
डिप्टी सीएम ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि होलिका पूजा आज दुष्ट प्रवृत्तियों, अहंकार, असत्य और अधर्म का करुणापूर्वक दहन करें। सभी को होलिका पूजन की हार्दिक शुभकामनाएं!

इसके साथ ही देवेंद्र फडणवीस ने सभी को होली की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि सभी के जीवन में रंगों का बहार आए। सभी के जीवन में खुशहाली आए। आप सभी को होली की बधाई।
यह भी पढ़ें- सैटेलाइट लांच के साथ ISRO करेगा नए साल की शुरुआत, ब्लैक होल की जानकारी जुटाएगा भारतीय उपग्रह












Click it and Unblock the Notifications