महाराष्ट्र में फिर से लग सकता है लॉकडाउन, सीएम उद्धव ठाकरे ने दिया बयान
मुंबई। अगर महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के संक्रमण इसी गति से बढ़ता रहा तो वो दिन दूर नहीं जब एक बार राज्य लॉकडाउन की चपेट में चला जायेगा। ये बातें हम नहीं बल्कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कही है। ठाकरे ने कहा कि राज्य में लॉकडाउन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा "यदि कोविड-19 की वर्तमान स्थिति बनी रहती है तो मैं लॉकडाउन लगाने की संभावना से इनकार नहीं कर सकता।" सीएम ने कहा "लोग सहमे हुए हैं।"
65 लाख लोगों का टीकाकरण
सीएम ठाकरे ने कहा कि "आने वाले दिनों में हमने 2.5 आरटी-पीसीआर टेस्ट प्रतिदिन करने का लक्ष्य रखा है।"
उन्होंने आगे बताया कि "अभी राज्य में 65 लाख लोगों को कोविड-19 वैक्सीन का टीका लगाया जा चुका है। कल 3 लाख लोगों को वैक्सीन दी गई है। टीकाकरण के बाद भी कुछ लोगों को संक्रमण हुआ है क्योंकि उन्होंने मास्क पहनना छोड़ दिया था।"
स्वास्थ्य सुविधाओं की हो सकती है कमी
सीएम ने स्वास्थ्य सुविधाओं में कमी को लेकर भी चिंता जताई है। उन्होंने कहा "कोविड-19 को नियंत्रित करने के लिए अगल कुछ दिनों में सख्त प्रतिबंध लागू किए जाएंगे। अगर संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़ती रहती है तो अगले 15-20 दिनों में बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी हो सकती है।"












Click it and Unblock the Notifications