Maharashtra New CM: महायुति का कौन होगा अगला मुख्यमंत्री? NCP ने ठोका CM की कुर्सी पर दावा
Maharashtra New CM: विधानसभा चुनाव के नतीजों में महायुति की बंपर जीत के बाद अब महाराष्ट्र में नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है। तीनों पार्टियों के बीच मैराथन बैठकें हो रही है। सीएम को लेकर अलग-अलग अटकलें लगाई जा रही हैं। इस बीच अजित पवार की एनसीपी ने सीएम पद पर दावा ठोक दिया है।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेताओं की बैठक हुई, जिसके बाद छगन भुजबल ने कहा, "आज हमारे सभी विधायक बैठक में आए, कई परिषद सदस्य भी आए और सभी ने तय किया है कि विधानसभा में अजित पवार ही हमारा नेतृत्व करेंगे। लेकिन सीएम कौन होगा, यह तीनों पार्टियां मिलकर तय करेंगी।"

अजित पवार भी सीएम बन सकते हैं-भुजबल
इसी के साथ छगन भुजबल ने कहा कि हम तीन दल एक साथ बैठेंगे और तय करेंगे कि सीएम कौन बनेगा, अजित पवार भी सीएम बन सकते हैं, उनका स्ट्राइक रेट बहुत अच्छा है।
प्रफुल्ल पटेल का बयान
NCP नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा, "आज NCP के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक हुई। हमने सभी विधायकों का स्वागत किया और हमने अजित पवार को पार्टी का नेता भी चुना। हमने उनसे पार्टी के संबंध में आगे के फैसले लेने की भी अपील की।"
अगर 'दादा' होंगे, तो महाराष्ट्र...
NCP के पुणे अध्यक्ष दीपक मानकर ने कहा, "NCP के कार्यकर्ता चाहते हैं कि अगर 'दादा' (अजित पवार) होंगे, तो महाराष्ट्र को एक अच्छी दिशा मिलेगी। दादा में काम करने की क्षमता है। हम जानते हैं कि पिछले 2.5 वर्षों में उन्होंने महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री के रूप में किस तरह का काम किया। महायुति सबको साथ लेकर चल रही है। पीएम मोदी और अमित शाह फैसला लेंगे, सभी साथ बैठेंगे। फडणवीस, शिंदे और दादा (अजित पवार) तीनों ही सक्षम हैं।"












Click it and Unblock the Notifications