Maharashtra: ठाणे में शिंदे सरकार के बड़े प्रोजेक्ट्स की भरमार, कैसे बदल रही तस्वीर? जानिए

महाराष्ट्र सरकार ने थाणे में ढांचागत विकास के साथ कई अहम प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की है, जिनसे जिले में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। एकनाथ शिंदे ने सीएम पद संभालने के बाद कई प्रोजेक्ट्स की खुद मॉनीटरिंग की। वर्तमान में कल्याण तलोजा मेट्रो का काम प्रगति पर है। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत पांच हजार 6 सौ करोड़ रुपए है। 2026 तक इस मेट्रो की सेवाओं आमजन को उपलब्ध हो जाएंगी।

शिंदे सरकार ने ठाणे के अलावा आसपास के क्षेत्र के विकास पर भी जोर दिया है। विकास और बुनियादी ढांचे के कई प्रोजेक्ट्स ठाणे शहर और जिले में स्थापित किए जा रहे हैं।

Maharashtra CM Eknath Shinde Govt

2026 तक ऐरोली मुक्त मार्ग होगा पूरा
बुनियादी ढांचे का विकास यह युति सरकार की कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वर्तमान में कल्याण तलोजा मेट्रो 12 का काम प्रगति पर है और यह पांच हजार छह सौ करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट है। इस मार्ग पर 19 स्टेशन आ रहे हैं, जिससे रेलवे और सड़क यातायात को नया विकल्प मिल रहा है। वर्ष 2026 तक यह मेट्रो नागरिकों की सेवा में शामिल हो जाएगी। ऐरोली मुक्त मार्ग बारह किलोमीटर लंबा मार्ग है जो नवी मुंबई से काटई तक 45 मिनट की दूरी को दस मिनट में तय करेगा। कल्याण, डोंबिवली, उल्हासनगर, अंबरनाथ और बदलापूर जाने वाले और मुंबई नवी मुंबई की दिशा में यातायात करने वाले वाहन चालकों को महापे, शिळफाटा मार्ग की जाम से मुक्ति मिलेगी।

कल्याण-शिलफाटा 6 लेन हाईवे
कल्याण-शिलफाटा यह 21 किलोमीटर का छह लेन वाला रास्ता भी बदलापूर, अंबरनाथ, उल्हासनगर, कल्याण और डोंबिवली के वाहन चालकों को यातायात जाम से राहत देगा। 997 मीटर लंबा पलावा फ्लाईओवर, 750 मीटर लंबा कल्याण फाटा फ्लाईओवर, 810 मीटर लंबा मुंब्रा फ्लाईओवर, 740 मीटर लंबा शिळफाटा छह लेन फ्लाईओवर भी क्षेत्रीय यातायात जाम को कम करेंगे।

कल्याण रिंग रोड
कल्याण रिंग रोड के तीसरे चरण का काम वर्तमान में प्रगति पर है। 2186 करोड़ रुपये खर्च करके बनाया जा रहा यह रिंग रोड डोंबिवली और टिटवाला के बीच एक घंटे की दूरी को 15 मिनट में बदल देगा। कल्याण, डोंबिवली, शहाड, अंबिवली और टिटवाला के यातायात को रिंग रोड के कारण नया विकल्प मिलेगा। बड़ा गांव मानकोली फ्लाईओवर, जो सवा किलोमीटर लंबा है, ठाणे और डोंबिवली की दूरी को 15 मिनट में बदल देगा।

अंबरनाथ औद्योगिक क्षेत्र में विकास
204 करोड़ रुपये खर्च करके अंबरनाथ औद्योगिक क्षेत्र में सड़कों का निर्माण किया गया है। औद्योगिक क्षेत्र में सभी सड़कों का कंक्रीटीकरण किया गया है। अंबरनाथ सड़क का कंक्रीटीकरण करके उसका पहला चरण पूरा कर लिया गया है जिससे वाहन चालकों को ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिल रही है। कल्याण और डोंबिवली क्षेत्र में सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा 32 किलोमीटर सड़कों का काम किया गया है जबकि डोंबिवली औद्योगिक वसाहत में 31 किलोमीटर लंबी सड़कें पूरी की गई हैं। कल्याण और डोंबिवली क्षेत्र में विभिन्न सांस्कृतिक भवन बनाए गए हैं। इन दोनों शहरों में खेल संकुलों के निर्माण के लिए पर्याप्त धनराशि दी गई है और उद्यानों के निर्माण पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।

शिंदे सरकार की 34 प्रोजेक्ट्स
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की संकल्पना से ठाणे का चेहरा मोहरा बदलने वाली आधारभूत सुविधाओं की कुल 34 परियोजनाएं आकार ले रही हैं और ठाणे मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण में नया केंद्रीय केंद्र बनने जा रहा है। इन परियोजनाओं के लिए लगभग चार लाख करोड़ रुपये का निवेश अपेक्षित है। इसमें नई मेट्रो लाइन से लेकर बुलेट ट्रेन तक और एक्सप्रेसवे से उन्नत सड़कें और सुरंगें शामिल हैं।

बोरीवली- ठाणे भूमिगत मार्ग
8900 करोड़ रुपये खर्च करके भूमिगत सुरंग के माध्यम से बोरीवली और ठाणे इन दो शहरों को जोड़ा जाएगा। इस मार्ग से 21 किलोमीटर की दूरी केवल आधे घंटे में तय की जा सकेगी। ठाणे घोड़बंदर रोड कॉरिडोर के लिए 667 करोड़ रुपये का खर्च अपेक्षित है। आठ लेन का ठाणे कोस्टल रोड प्रस्तावित है और इसे बांद्रा से जोड़ा जाएगा। 661 करोड़ रुपये की लागत से ठाणे मुंबई वॉटर वे का प्रोजेक्ट नियोजित किया गया है। इसके माध्यम से ठाणे, वसई, नवी मुंबई और मुंबई ये शहर जोड़े जाएंगे। वडाला, कासारवडवली से गायमुख तक मेट्रो चार और मेट्रो चार ए को कार्यान्वित करने की योजना बनाई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+