महाराष्‍ट्र निकाय चुनाव को लेकर सीएम फडणवीस का बड़ा बयान, भाजपा की भागीदारी को लेकर दिया ये संकेत

Maharashtra local body election: महाराष्ट्र में आगामी निकाय चुनावों के मद्देनज़र, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज 28 जुलाई को महत्वपूर्ण बयान दिया है। सीएम फडणवीस ने राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए अनुकूल माहौल का दावा करते हुए कुछ क्षेत्रों में भाजपा के अकेले चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं।

इसके साथ ही चेतावनी देते हुए अगाह करते हुए कहा कि कई पार्टियां आपसी कलह के कारण समाप्त हो गईं। यदि कोई पार्टी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा, तो पार्टी उसे बाहर का रास्ता दिखा देगी।

Maharashtra local body election

दरअसल, सोमवार को वर्धा में आयोजित भाजपा के एक चिंतन शिविर को फडणवीस ने संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि राज्य में जल्द ही स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनाव होने वाले हैं। उन्होंने बताया कि पहले जिला परिषद के चुनाव होंगे, इसके बाद नगरपालिका और अंत में महानगरपालिका के चुनाव कराए जा सकते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ये चुनाव महायुति (भाजपा, शिंदे गुट और एनसीपी के अजित पवार गुट) मिलकर लड़ेंगे।

फडणवीस ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर यदि कोई समस्या है, तो कार्यकर्ता उनसे चर्चा कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जहां महायुति के तहत चुनाव नहीं होंगे, वहां भी सहयोगी दलों पर कोई नकारात्मक टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि चूंकि वे राज्य में एक साथ सरकार चला रहे हैं, इसलिए एक-दूसरे के खिलाफ बोलना उचित नहीं है।

शिवसेना यूबीटी के प्रमुख उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए फडणवीस ने कहा कि 2017 में उद्धव ठाकरे सत्ता में उनके साथ थे, लेकिन वे हर दिन उन्हें गालियां देते थे। उन्होंने कहा कि भाजपा को ऐसा नहीं करना है। उन्होंने कहा कि जहां महायुति नहीं होगी, वहां भी समन्वय और मैत्रीपूर्ण मुकाबला होना चाहिए, लेकिन स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनावों में भाजपा का वर्चस्व निर्विवाद रूप से स्थापित होना चाहिए।

फडणवीस ने स्वीकार किया कि भाजपा के कई जिलों में छोटे-मोटे झगड़े हैं, जो नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच हैं। उन्होंने कहा कि ये झगड़े बहुत बड़े नहीं हैं। उन्होंने भाजपा को एक परिवार बताते हुए कहा कि भाइयों में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन चुनाव के समय सभी को एकजुट रहना चाहिए, बैठकर बातचीत करनी चाहिए और मतभेदों को दूर करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+