Maratha Reservation: मराठा समुदाय को आरक्षण दिलाकर रहेंगे-CM एकनाथ शिंदे

मराठा आरक्षण याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज होने के बाद मसले को लेकर सीएम एकनाथ शिंदे प्रतिबद्ध हैं। खास बात है कि राज्य की करीब 33 फीसदी आबादी मराठा समुदाय से है।

Maratha Reservation

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण मसले पर दोबारा विचार करने के फैसले से सुप्रीम कोर्ट के एतराज के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार मराठा समुदाय को आरक्षण देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हमसे जो बन पड़ेगा हम करेंगे। हम भोसले समिति द्वारा दिए गए सुझावों पर काम कर रहे हैं। अब महाराष्ट्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में उपचारात्मक याचिका दायर करेगी। महाराष्ट्र सरकार मराठा समुदाय को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मालूम हो कि बीती गुरुवार यानी 20 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर दोबारा विचार करने से इनकार कर दिया था। इससे पहले यानी 5 मई 2021 को भी इसी मसले पर सुप्रीम कोर्ट ने मराठा आरक्षण पर एतराज जताते हुए रद्द कर दिया था। उस वक्त कोर्ट ने यह तर्क रखते हुए आरक्षण रद्द किया था कि मराठा आरक्षण की सीमा को 50 प्रतिशत से ज्यादा नहीं बढ़ाया जा सकता है।

शिंदे ने ठाकरे सरकार पर फोड़ा ठीकरा

मीडिया रिपोट्स पर नजर डालें तो पता चलता है कि एकनाथ शिंदे लगातार मराठा आरक्षण के मसले को लेकर पूर्व की महाविकास आघाडी सरकार पर निशाना साधते आए हैं। अभी हाल ही में विधानसभा सत्र के दौरान ही मौजूदा सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा था कि ठाकरे सरकार के अंदर मराठा आरक्षण को लेकर दलीलें पेश करने की क्षमता है ही नहीं, ठीक पिछड़ों के आरक्षण की तरह।

इसे भी पढ़ें -एकनाथ शिंदे सरकार के लिए बड़ी जीत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने BMC पर फैसले को बताया सही

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में अगर 10 फीसदी दलित हैं तो 33 फीसदी मराठा आबादी है। इसके साथ ही खबरों के मुताबिक, मराठा समुदाय से अब तक कई मुख्‍यमंत्री राज्‍य को मिल चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी इस जाति का आरक्षण मुद्दा काम नहीं कर सका है। मौजूदा मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मराठा जाति से ही ताल्लुक रखते हैं। ऐसे में शिंदे लगातार आरक्षण के मुददे को उठा रहे हैं। उधर, विपक्ष लगातार शिंदे पर हमलावर नजर आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+