महाराष्ट्र में भूस्खलन से भारी तबाही: 27 शव बरामद, 78 अब भी लापता, NDRF ने रेस्क्यू ऑपरेशन किया बंद
Maharashtra Landslide News: महाराष्ट्र के रायगढ़ में भारी भूस्खलन ने तबाही मचा कर रख दी है। इस तबाही में अब तक 27 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं जबकि 78 लोग अब भी लापता हैं। घटना के चार दिन बीत जाने के चलते अब प्रशासन ने रविवार को बचाव अभियान बंद कर दिया।
यह निर्णय बचाव अधिकारियों, राज्य सरकार और ग्रामीणों के बीच एक बैठक के बाद लिया गया। अधिकारियों के अनुसार, आखिरी शव जो शनिवार को बरामद किया गया था, वह सड़ता हुआ प्रतीत हो रहा था। इस दौरान कई जानवरों के भी शव बरामद हुए हैं।

सड़े हुए शव के चलते पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैली (Maharashtra Landslide)
जिला प्रशासन के अनुसार, अज्ञात शव और जानवर सड़ रहे थे, जिससे पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही थी। बुधवार को इरशालवाड़ी गांव में भूस्खलन हुआ, जो एक किले की चोटी पर स्थित है। चूंकि गांव सुदूर इलाके में स्थित है, इसलिए बचाव दल को इलाके तक पहुंचने के लिए घंटों पैदल चलना पड़ा। क्षेत्र में भारी बारिश के कारण लापता लोगों को ढूंढने के बचाव दल को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।
Recommended Video
कई लोगों के आधार कार्ड भी खोए
एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि राजस्व टीम त्रासदी में खोई गई जमीन का आकलन कर रही है और प्रभावित व्यक्तियों को जमीन आवंटित करने का प्रस्ताव संबंधित अधिकारियों को भेजा जाएगा। अधिकारी ने कहा कि जिन ग्रामीणों ने भूस्खलन में आधार कार्ड खो दिए हैं, उन्हें आधार कार्ड सहित विभिन्न प्रमाण पत्र और दस्तावेज जारी करने के लिए एक विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा।
भूस्खलन में अपने घर खोने वाले लोगों के पुनर्वास के लिए, राज्य सरकार ने कहा कि वह इरशालवाड़ी के सभी लोगों को घर उपलब्ध कराएगी।












Click it and Unblock the Notifications