Controversy On Shivaji: राज्यपाल के बयान से गरमाई सियासत, शिंदे गुट के MLA ने की दूसरे राज्य में भेजने की मांग
राज्यपाल भगत सिंह कोश्यरी की तरफ से छत्रपति शिवाजी महाराज पर की गई टिप्पणी को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट के शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने उन्हें राज्य से बाहर भेजने की मांग की है। बुलढाणा विधानसभा क्षेत्र से विधायक गायकवाड़ ने दावा किया कि कोश्यारी ने मराठा साम्राज्य के संस्थापक के बारे में विवादित बयान दिए थे। उनके इस बयान से बाद में भी विवाद खड़ा हो सकता है।

गायकवाड़ ने कहा कि राज्यपाल को यह समझना चाहिए कि छत्रपति शिवाजी महाराज की तुलना दुनिया के किसी अन्य महान व्यक्ति से नहीं की जा सकती। ऐसे में केंद्र के भाजपा नेताओं से मेरा अनुरोध है कि एक व्यक्ति जो राज्य के इतिहास को नहीं जानता है? व किस तरह से काम करता है, उसे बाहर भेजा जाए। गायकवाड़ शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी के बाला साहब शिवसेना गुट के विधायक हैं।
राज्यपाल कोश्यारी ने दिया था ये बयान
राज्यपाल कोश्यारी ने शनिवार को कहा था कि छत्रपति शिवाजी महाराज "पुराने दिनों" के प्रतीक हैं। साथ ही उन्होंने कहा था कि नए युग में बाबासाहेब अम्बेडकर से लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नए आदर्श के रूप में मिल जाएंगे। इसको लेकर राज्यपाल ने एनसीपी और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना की आलोचना की थी।
राज्यपाल कोश्यारी का यह बयान औरंगाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता गडकरी और राकांपा अध्यक्ष शरद पवार को डी. लिट डिग्री प्रदान करने के बाद आया था। आपको बता दें कि इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरफ से वीडी सावरकर पर टिप्पणी किए जाने के बाद से राजनीति गरमा गई थी। राहुल गांधी के इस बयान को लेकर बाला साहब शिवसेना, उद्धव और शिंदे दोनों गुटों ने कांग्रेस पर हमला बोला था।
साथ ही बाला साहब शिवसेना, शिंदे गुट की तरफ से राहुल गांधी के खिलाफ FIR भी दर्ज कराई गई थी। वहीं, बाला साहब शिवसेना, उद्धव गुट की तरफ से भी राहुल गांधी के बयान को गलत बताया गया था। पार्टी की तरफ से कहा गया था कि राहुल गाधी सावरकर पर टिप्पणी करके गलती न करें, नहीं तो कांग्रेस के साथ पार्टी का गठबंधन भी टूट सकता है।
ये भी पढ़ें- एक मंच पर होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल रमेश बैस












Click it and Unblock the Notifications