Coronavirus को लेकर एक्शन में महाराष्ट्र सरकार, जल्द जारी करेगी गाइडलाइंस
कोरोना से बिगड़ते हालातों को मद्देनजर रखते हुए महाराष्ट्र सरकार जल्द ही नए दिशा निर्देश जारी करेगी।

देश में कोरोना एक बार फिर विकराल रूप ले रहा है, जिसका असर कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। इसी के चलते महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 1086 हो गई है। वहीं, एक शख्स ने कोरोना से संक्रमित होकर दम तोड़ दिया है। इस मामले को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने कोविड 19 के लिए दिशा निर्देश जारी करने की बात कही है।
कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर महाराष्ट्र सरकार चिंता जाहिर करते हुए जल्द ही दिशा निर्देश जारी करने की बात कही है। इस मामले को लेकर राज्य के पर्यटन मंत्री प्रभात लोढ़ा ने बताया कि सरकार लगातार स्थिति की निगरानी कर रही है। हमने पिछली वीकली कैबिनेट बैठक के दौरान स्थिति की समीक्षा की। साथ ही दो से तीन दिनों में सरकार नए दिशा निर्देश जारी कर देगी।
वहीं, महाराष्ट्र में कुल एक्टिव केस की संख्या की बात करें तो ये 5700 पर पहुंच गई है साथ ही देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में कोरोना के 274 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही मुंबई में ही कोरोना के कुल एक्टिव केस की संख्या 1635 है।
इसके साथ ही कोरोना के बढ़ते वैरिएंट पर एक्सपर्ट का कहना है कि कोरोना के 38.2 फीसदी केस में XBB.1.16 वैरिएंट पाया गया है। जोकि भारत के पश्चिमी, दक्षिणी और उत्तरी भागों में ज्यादातर देखा गया है। ये वैरिएंट कोरोना के सब वैरिएंट ओमिक्रॉन का ही वैरिएंट है।
ये भी पढ़ें: Coronavirus: महाराष्ट्र में कोरोना के मामले ने बढ़ाई चिंता, पिछले 24 घंटे में 1115 नए मामले दर्ज, 9 की मौत












Click it and Unblock the Notifications