Coronavirus: महाराष्ट्र में कोरोना के मामले ने बढ़ाई चिंता, पिछले 24 घंटे में 1115 नए मामले दर्ज, 9 की मौत
महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 5421 हो गई है। कोरोना से बचने के लिए बीएमसी ने नई गाइडलाइंस जारी की है।

Maharashtra Corona updates: महाराष्ट्र में कोरोना के मामले से चिंता बढ़ गई है। बढ़ते मामलों को देख लोगों के बीच डर पैदा हो गया है। चिंताजनक स्थिति के बीच पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1115 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, 560 मरीज ठीक भी हुए हैं। 9 मरीजों की मौत हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 5421 हो गई है।
संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए एक बार फिर से कोरोना की एक नई लहर की आशंका व्यक्त की जा रही है। वहीं, महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 919 नए केस सामने आए थे। एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई थी। उधर, मुंबई में मंगलवार को कोरोना के 242 नए मामले दर्ज किए गए। जो कुल मिलाकर 1159225 हो गए हैं।
Recommended Video

इस बीच बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बुधवार को कोरोना से बचने के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। बुजुर्गों को खासतौर पर बचने की सलाह दी गई है। बीएमसी ने अस्पताल में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि जो लोग बीएमसी कार्यालय आते हैं, उन्हें भी मास्क पहनकर आना होगा।
बीएमसी ने जारी की नई एडवाइजरी
1. भीड़भाड़ वाली जगहों पर जानें से बचें।
2. अस्पताल के अंदर डॉक्टरों, पैरामेडिक्स, रोगियों और उनके अटेंडेंट को मास्क पहनने की सलाह दी है।
3. भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाकर जाएं।
4. साबुन से बार-बार हाथ धोते रहें।
5. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की कोशिश करें।
6. सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से परहेज करें।
यह भी पढ़ें- Corona Updates: दिल्ली में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 25% के पार, महाराष्ट्र, केरल के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता












Click it and Unblock the Notifications