थप्पड़ बयान: महाराष्ट्र सरकार ने कहा- केंद्रीय मंत्री को नहीं करेंगे गिरफ्तार, नारायण राणे ने साधा निशाना

मुंबई, 25 अगस्त। केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद नारायण राणे के 'थप्पड़ मारने वाले' बयान को लेकर महाराष्ट्र में हड़कंप मचा हुआ है। राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लेकर की गई उनकी कथित टिप्पणी को लेकर नारायण राणे को गिरफ्तारी तक का सामना करना पड़ा। हालांकि मंगलवार की रात ही महाड कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई। अब ये मामला बॉम्बे हाई कोर्ट में है जहां महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को न्यायालय से कहा कि वे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ टिप्पणी के लिए केंद्रीय मंत्री नारायण राणे पर कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करेंगे। इसके साथ ही कोर्ट ने नारायण राणे की गिरफ्तारी पर भी रोक लगा दी है।

Maharashtra government said will not arrest the Union minister Narayan Rane held a press conference

नारायण राणे की याचिका पर अब सुनवाई के लिए हाई कोर्ट ने 17 सितंबर की तारीख निर्धारित की है। बता दें कि सीएम उद्धव को कथित तौर पर 'थप्पड़ मारने' को लेकर दर्ज की गई एफआईआर को रद्द करने की मांग करते हुए नारायण राणे के वकीलों ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी जिस पर आज कोर्ट ने सुनवाई की। इस बीच केंद्रीय मंत्री राणे के आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। कोर्ट की सुनवाई के बाद केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने मीडिया को संबोधित किया।

मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने कहा,

Recommended Video

    Narayan Rane की गिरफ्तारी पर बेटे ने पोस्‍ट किया वीडियो, कहा- करारा जवाब मिलेगा | वनइंडिया हिंदी

    मेरी पार्टी के नेता मेरे साथ खड़े हैं और मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं। जन आशीर्वाद यात्रा परसों फिर से शुरू होगी। बॉम्बे हाईकोर्ट में मेरे खिलाफ दायर सभी मामलों (शिवसेना द्वारा दायर किए गए) में फैसला मेरे पक्ष में आया है। यह इस बात का संकेत है कि देश कानून से चलता है। मैंने महसूस किया है कि कुछ लोगों ने मेरी दोस्ती और भरोसे का गलत इस्तेमाल किया। जन आशीर्वाद यात्रा अंतिम व्यक्ति तक पीएम नरेंद्र मोदी के काम को फैलाने के लिए आयोजित की गई थी।

    नारायण राणे कहते हैं,

    मैंने ऐसा क्या कह दिया जिससे वे नाराज हो गए? अदालत का मामला खत्म होने तक दोबारा नहीं बोलूंगा। अगर कोई अतीत में हुई किसी बात के बारे में कहे तो यह अपराध कैसे हो सकता है? मैंने कहा था, जिसे अपने देश पर गर्व नहीं है, उसे राष्ट्रीय उत्सव याद नहीं है। इतना कहना था कि मेरा बयान रिकॉर्ड में आ गया। इस महाशय (सीएम उद्धव ठाकरे) ने क्या कहा? जो भी मातोश्री के खिलाफ बोलता है, उसका मुंह तोड़ दो क्या यह अपराध नहीं है?

    यह भी पढ़ें: नारायण राणे के बेटे ने Video पोस्ट कर शिवसेना को दी कड़ी चुनौती....

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+