Sushmita Dev Net Worth: TMC और सांसदी से इस्तीफा देने वाली सुष्मिता कितनी अमीर, ममता दीदी के लिए क्या बोलीं?
Sushmita Dev Net Worth: तृणमूल कांग्रेस (TMC) की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने पार्टी और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर राजनीतिक हलकों में भूचाल मचा दिया है। ममता बनर्जी की चहेती सांसद सुष्मिता देव ने इस्तीफा देने के बाद इसे अपना "व्यक्तिगत और राजनीतिक निर्णय" बताया है, जिससे उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।
सभापति ने इस्तीफा किया स्वीकार
सुष्मिता देव ने बुधवार को राज्यसभा के सभापति को अपना इस्तीफा सौंपा, जिसे 10 जून 2026 से प्रभावी रूप से स्वीकार कर लिया गया। राज्यसभा सचिवालय की अधिसूचना के अनुसार, उन्होंने पश्चिम बंगाल राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी सदस्यता छोड़ी। इस्तीफे के बाद जारी आधिकारिक बयान में उन्होंने संसद में मिले सहयोग और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।

"यह मेरा व्यक्तिगत निर्णय है"
इस्तीफे के बाद मीडिया से बातचीत में सुष्मिता देव ने कहा कि यह पूरी तरह उनका व्यक्तिगत फैसला है कि वे किस तरह की राजनीति करना चाहती हैं और किस नेतृत्व के साथ आगे बढ़ना चाहती हैं। 'भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर उन्होंने सीधा जवाब देने से बचते हुए कहा- "जब मैं कोई फैसला लूंगी तो आपको बता दूंगी।"
ममता बनर्जी के लिए क्या बोलीं सुष्मिता देव?
सुष्मिता देव ने TMC छोड़ने की पुष्टि करते हुए कहा, "मैंने तृणमूल कांग्रेस छोड़ दी है। TMC छोड़ने की कहानी लंबी है। मैं ऐसी स्थिति में नहीं रहना चाहती जहाँ मैं एक साथ दो नावों पर सवार रहूँ। मैं ममता दीदी पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगी।"
टीएमसी क्यों छोड़ना पड़ा?
जानकारी के अनुसार, सुष्मिता देव ने 2021 में कांग्रेस छोड़कर TMC जॉइन की थी। अब उनका इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब पार्टी को पहले से ही संगठनात्मक चुनौतियों और अंदरूनी मतभेदों का सामना करना पड़ रहा है। इस्तीफे के बाद उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात भी की, जिससे उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।
कितनी संपत्ति की मालकिन हैं सुष्मिता देव?
राज्यसभा से इस्तीफा देने के बाद सुर्खियों में आईं सुष्मिता देव के चुनावी हलफनामे के सुष्मिता देव करीब 8.78 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति की मालकिन हैं।
शपथ पत्र में दी गई जानकारी के अनुसार, उनकी चल संपत्ति (Movable Assets) लगभग 1.84 करोड़ रुपये है। इसमें बैंक खातों में जमा राशि, शेयर, बॉन्ड और अन्य वित्तीय निवेश शामिल हैं। वहीं, उनकी अचल संपत्ति (Immovable Assets) की कीमत करीब 8.50 करोड़ रुपये बताई गई है, जिसमें रेजिडेन्सियल पॉपर्टी और जमीन शामिल हैं।
कितने कर्ज में डूबी हैं सुष्मिता देव?
हालांकि, उनके ऊपर कुछ वित्तीय देनदारियां भी हैं। हलफनामे के मुताबिक, सुष्मिता देव पर करीब 2.16 करोड़ रुपये का कर्ज और अन्य देनदारियां हैं। इसके बावजूद उनकी कुल घोषित संपत्ति उन्हें देश की संपन्न महिला नेताओं में शामिल करती है। 'मेरे दिल में काबा ' गाकर चुनाव में TMC की लुटिया डुबाने वाली Saayoni Ghosh ने भी क्या कर दी है बगावत?
कांग्रेसी की बेटी सुष्मिता देव का राजनीतिक करियर?
सुष्मिता देव पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष मोहन देव की बेटी हैं। वह असम के सिलचर से लोकसभा सांसद रह चुकी हैं और अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष भी रही हैं। राजनीति में उनका अनुभव लंबा और प्रभावशाली रहा है।












Click it and Unblock the Notifications