नारायण राणे के बेटे ने Video पोस्ट कर शिवसेना को दी कड़ी चुनौती...."करारा जवाब मिलेगा"

मुंबई, 25 अगस्त: महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की सरकार के बीच की लड़ाई में अब राणे के बेटे की भी एंट्री हो गई है। नितेश राणे ने एक फिल्म की क्लिप ट्विटर पर शेयर कर के उद्धव सरकार को देख लेने की चुनौती दे डाली है। इस बीच सीएम उद्धव पर टिप्पणी के बाद गिरफ्तार हुए केंद्रीय मंत्री ने जमानत के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में 'सत्यमेव जयते' कहा है। गौरतलब है कि राणे ने सीएम उद्धव के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार करने के लिए महाराष्ट्र की महा विकास अघाड़ी सरकार ने अपना पूरा सिस्टम लगा दिया था।

नितेश राणे ने दी उद्धव सरकार को चुनौती

नितेश राणे ने दी उद्धव सरकार को चुनौती

मंगलवार देर रात अपने पिता को जमानत मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे ने बुधवार को ट्विटर के जरिए शिवसेना के खिलाफ मोर्चा खोला है। उन्होंने उद्धव ठाकरे की सत्ताधारी पार्टी तक अपनी प्रतिक्रिया पहुंचाने के लिए बॉलीवुड की फिल्म 'राजनीति' में अभिनता मनोज वाजपेयी के एक डायलोग का इस्तेमाल किया है। दरअसल, नारायण राणे ने सोमवार को रायगढ़ की एक सभा में सीएम ठाकरे को देश की स्वतंत्रता के कितने वर्ष हो चुके हैं, इसके बारे में कथित तौर पर भाषण के दौरान किसी से पीछे मुड़कर पूछने के लिए 'कान के नीचे जोर से बजाने' की बात कह दी थी। इसके बाद भाजपा-शिवसेना के कार्यकर्ताओं के बीच टकराव शुरू हो गया था। उद्धव ठाकरे ने तबतक चैन की सांस नहीं ली, जबतक राणे को गिरफ्तार नहीं कर लिया।

Recommended Video

    नारायण राणे के बेटे ने Video पोस्ट कर शिवसेना को दी कड़ी चुनौती....'करारा जवाब मिलेगा'
    जमानत के बाद राणे ने लिखा- सत्यमेव जयते

    जमानत के बाद राणे ने लिखा- सत्यमेव जयते

    नितेश राणे की जो फिल्मी क्लिप वायरल हो रही है, उसमें मनोज वाजपेयी फिल्म 'राजनीति' में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अपने राजनीतिक विरोधियों के लिए कह रहे हैं- "करारा जवाब मिलगा।" फिल्म में अभिनेता बोल रहा है, "....मगर आसमान में थूकने वालों को शायद ये पता नहीं है कि पलट के थूक उन्हीं के चेहरे पे गिरेगी.......करारा जवाब मिलेगा......" इस बीच केंद्रीय माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज मंत्री नारायण राणे ने जमानत मिलने पर ट्विटर पर 'सत्यमेव जयते' लिखकर शेयर किया है।

    "करारा जवाब मिलेगा"

    दरअसल, सोमवार को भाजपा के जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान एक जनसभा में नारायण राणे ने जिस अंदाज में उद्धव ठाकरे को 'जोरदार चांटा' मारने की बात कही थी, उससे उद्धव सरकार आपे से बाहर हो गई थी। शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने मुंबई में उनके घर को घेर लिया था और वहां भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ उनकी भिड़ंत भी हो गई थी। वहीं नासिक में तो शिवसेना कार्यकर्ताओं ने बीजेपी दफ्तर पर भी हमला किया। राणे के खिलाफ महाराष्ट्र में चार-चार एफआईआर दर्ज किए गए थे। राणे को शुरू में जमानत के मामले में एक निचली अदालत और बॉम्बे हाई कोर्ट से झटका लगा, लेकिन मंगलवार देर रात रायगढ़ के महाड कोर्ट से बेल मिल गई।

    क्या है पूरा मामला ?

    क्या है पूरा मामला ?

    भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान महाराष्ट्र के रायगढ़ में एक जनसभा में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने सोमवार को उद्धव पर निशाना साधते हुए कहा था कि, 'ये बहुत ही शर्मनाक बात है कि चीफ मिनिस्टर को आजादी के कितने साल हुए ये मालूम नहीं है। वे अपने भाषण के दौरान स्वतंत्रता के कितने साल हुए यह पूछने के लिए पीछे घूम गए। अगर वहां मैं होता, तो उनकी कान के नीचे जोर से बजाता।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+