महाराष्ट्र सरकार को मिले 183 नए कॉलेजों के लिए प्रस्ताव, जांच के बाद जारी होगी लिस्ट
नए स्कूलों को शुरू करने के लिए महाराष्ट्र सरकार को विभिन्न यूनिवर्सिटीज से 183 प्रस्ताव मिले हैं, जिसमें से 112 प्रस्ताव सिर्फ मुंबई विश्वविद्यालय से मिले हैं।

राज्य सरकार ने इस साल नए कॉलेज शुरू करने के लिए कई यूनिवर्सिटीज से प्राप्त 183 प्रस्तावों के लिए 434 स्थानों की पहचान की थी। सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद आगामी शैक्षणिक सत्र 2023-24 से ये कॉलेज शुरू हो जाएंगे। वहीं, नए कॉलेजों के सिर्फ मुंबई विश्वविद्यालय से ही 112 प्रस्ताव दिए गए हैं।
कॉलेज प्रबंधन से 28 प्रस्ताव राज्य के उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग को भेजे गए थे। इन 28 प्रस्तावों में से अधिकांश लॉ कॉलेजों के लिए हैं। सावित्री बाई फुले पुणे विश्वविद्यालय ने 33 स्थानों के लिए 31 प्रस्ताव भेजे।
शासन ने विश्वविद्यालयों को अपने स्तर पर जांच कर कॉलेज प्रबंधन से प्रस्ताव जमा कराने के लिए 31 मार्च की समय सीमा निर्धारित की थी। इन प्रस्तावों की अब विभाग द्वारा जांच की जाएगी और स्वीकृत कॉलेजों की अंतिम सूची जल्द ही जारी की जाएगी।
मुंबई विश्वविद्यालय के चिन्हित 112 स्थानों के लिए 54 कॉलेज प्रबंधन ने अपनी रुचि दिखाई। हालांकि, इनमें से 26 प्रस्ताव विश्वविद्यालय स्तर पर खारिज कर दिए गए और केवल 28 को जांच के बाद विभाग को भेजा गया।
एक अधिकारी ने कहा कि राज्य इनकी और जांच कर सकता है और जल्द ही स्वीकृत कॉलेजों की अंतिम सूची जारी कर सकता है। मुंबई विश्वविद्यालय के 28 प्रस्तावों में से 16 लॉ कॉलेजों के लिए हैं और बचे हुए 12 कला, विज्ञान और वाणिज्य कॉलेजों के लिए हैं।
पिछले कुछ वर्षों से कॉलेज प्रबंधन की ओर से आने वाले प्रस्तावों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। साल 2022-23 में राज्य ने नए कॉलेजों के लिए 1,338 स्थानों की पहचान की थी। हालांकि, एक चौथाई से भी कम को ही राज्य सरकार ने मंजूरी दी।
ये भी पढ़ें: बेमौसम बारिश से उपजे कृषि संकट पर चर्चा करेंगे महाराष्ट्र सीएम शिंदे, दे सकते हैं किसानों को राहत












Click it and Unblock the Notifications